भारत में घुसने की फिराक में रोहिंग्या मुस्लिम, बांग्लादेश हिंसा के पीछे बड़े खेल की तैयारी!

Updated on 22-12-2025 12:31 PM
ढाका: बांग्लादेश इस समय भारी उथलपुथल और हिंसा के दौर से गुजर रहा है। राजधानी ढाका समेत देश के बड़े हिस्से में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। बांग्लादेश में फैली अव्यवस्था ने भारत के लिए कई चिंताओं को जन्म दिया है। इसमें एक बड़ी चिंता रोहिंग्याओं को लेकर है। खुफिया सूत्रों का मानना है कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर रोहिंग्या भारत में एंट्री कर सकते हैं। बांग्लादेश में बड़ी संख्या संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी हैं तो म्यांमार में जारी गृहयुद्ध के चलते वहां से भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम निकलना चाहते हैं। ऐसे में मौजूदा हिंसा की आड में बड़ा 'खेल' किया जा सकता है। टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश का मौजूदा संकट भारत के लिए रोहिंग्या के आने का कारण बन सकता है। अस्थिरता के कारण सीमा पर कोऑर्डिनेशन कम हो गया है। भारतीय रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग काम नहीं कर रही है। यह भारत में रोहिंग्या के आने के जोखिम को बढ़ाती है।

रोहिंग्या भारत में कैसे घुसते हैं

खुफिया सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर रोहिंग्या पश्चिम बंगाल में नदी के रास्ते तो असम और त्रिपुरा में जंगल के रास्तों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए करते हैं। रोहिंग्याओं को कुछ गुट जाली दस्तावेजों और तस्करी के रास्तों का इस्तेमाल करके भारत, मलेशिया और खाड़ी देश भेजने के काम में जुटे हैं।
भारतीय एजेंसियों ने असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू, दिल्ली और हैदराबाद में रोहिंग्या से जुड़ी कई गिरफ्तारियां की हैं। यह इस बात की पुष्टि करता है कि बांग्लादेश के कैंप पहले से ही भारत में अवैध प्रवेश के लिए फीडर जोन के रूप में काम कर रहे हैं। ये समूह सुरक्षा, पैसा या वैचारिक मकसद दे रहे हैं।

जाली आधार का नेटवर्क

रोहिंग्याओं के भारत आने का एक और आसान रास्ता जाली आधार नेटवर्क है। यह भारत में पहचान को काफी मुश्किल बना देता है। सूत्रों का कहना है कि रोहिंग्या प्रवासी शहरी इलाकों में तेजी से बस रहे हैं। वे अनौपचारिक मजदूर बाजारों में काम करते हैं, जहां वेरिफिकेशन काफी कमजोर होता है।
सूत्रों का कहना है कि रोहिंग्याओं को कट्टरपंथी गुट हिंसा फैलाने का हथियार बना रहे हैं। ऐसे में रोहिंग्याओं की भारत में एंट्री दोहरी चिंता का सबब है। रोहिंग्याओं की भारत में बढ़ती संख्या सामाजिक तनाव और सुरक्षा में बदलाव का कारण बन सकती हैं। यह भविष्य में कई मुश्किल खड़ी करेगी।

बांग्लादेश में हिंसा क्यों फैली

बांग्लादेश में बीते हफ्ते फैली हिंसा की वजह युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या है। हादी बीते साल शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन का अहम चेहरा थे और फरवरी में होने वाले चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे। हादी की मौत के बाद ढाका समेत कई शहरों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.