रोहित लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान बने

Updated on 08-07-2022 11:45 PM

लंदन । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में जीत के साथ ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित अब इस प्रारुप में कप्तान के तौरा पर लगातार 13 मैच जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान बन गये हैं। कप्तान के तौर पर इससे पहले रोमानिया के रमेश सतीशन और अफगानिस्तान के असगर अफगान ने लगातार 12-12 मैच जीते थे। पहले टी20 में जीत के साथ ही भारतीय टीम अब इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गयी है।

इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण रोहित एजबेस्टन टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम द्वारा लागातार 13 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आये। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने हैं।


गौरतलब है कि रोहित को सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद से अभी तक एक भी बार हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम की जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका रही। हार्दिक ने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का चुना गया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 198 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान इंग्लैंड टीम 148 रन ही बना पायी।


मैच में रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर पांच चौके लगाकर 24 रन बनाए। रोहित कप्तान बनने के बाद से ही नवंबर 2019 से एक भी मैच नहीं हारे हैं। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड सहित 5 टीमों को हराया है। उन्होंने भारत में 11 और विदेश में 2 मैच जीते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों ही प्रारुपों की बात करें तो रोहित ने बतौर कप्तान लगातार 18वां मैच जीता है। . इसमें 13 टी20 के अलावा 3 वनडे और 2 टेस्ट शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.