रहाणे की जगह रोहित बन सकते हैं टेस्ट टीम के उपकप्तान

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

मुम्बई सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब टेस्ट टीम के भी उपकप्तान बन सकते हैं। जिस प्रकार अजिंक्य रहाणे पिछले दो साल से खराब फार्म के कारण रन नहीं बना पा रहे हैं। उसको देखते हुए अब टीम में उनकी जगह पक्की नहीं रही है। ऐसे में आने वाले मैचों में उन्हें शायद ही अंतिम ग्यारह में जगह मिले। इन हालातों को ही देखते हुए रोहित का नाम सामने आया है। टीम की कप्तानी पहले ही उन्हें मिल गयी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में रहाणे को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी थी पर वह दोनो पारियों में रन नहीं बना पाये। बल्लेबाजी के दौरान दोनो ही पारियों में वह 50 रन भी नहीं बना पाये। रहाणे ने पिछले साल विराट की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की कमान संभाली थी। तब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी पर तब भी रहाणे रन नहीं बना पाये थे।

रहाणे ने पिछले एक साल में 14 टेस्ट में 24.66 के औसत से 592 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने केवल एक शतक ही लगाया है। यह उनके करियर औसत 40 से काफी कम है। 2021 में रहाणे ने 12 टेस्ट में 20 के औसत से 411 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.