रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सैराब का एक्साइटमेंट

Updated on 29-05-2026 07:15 PM
भोपाल : टेलीविजन की प्रेम कहानियां तभी खास बनती हैं जब दर्शक किरदारों और उनकी केमिस्ट्री से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं, और स्टार प्लस का नया शो सैराब अपने प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। शो के प्रोमो सामने आने के बाद से ही फैंस रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले की शानदार केमिस्ट्री, इमोशनल कनेक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। दर्शक इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इनके बारे में लगातार बातें हो रही हैं। दर्शकों को सबसे ज्यादा जो बात पसंद आ रही है, वह यह है कि सैराब सिर्फ एक आम लव स्टोरी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी एक गहरी कहानी लेकर आ रहा है। लाल रंग की थीम पर बनी इसकी दुनिया प्यार, तड़प, दर्द और जुनून को दर्शाती है। शो की कहानी एक मशहूर पॉप स्टार और एक ऐसी साधारण महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी परिवारऔर बच्चों के लिए जी दी, लेकिन कहीं ना कहीं खुद की खुशियों और सपनों को पीछे छोड़ दिया। मदिराक्षी मुंडले कहती हैं, “प्रोमो को दर्शकों से जिस तरह का प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह हमारे लिए बेहद खास एहसास है कि लोग हमारे किरदारों की केमिस्ट्री से जुड़ रहे हैं और कहानी की भावनाओं को भी महसूस कर पा रहे हैं। हमने हर पल और हर सीन को जितना हो सके उतना सच्चा और दिल से दिखाने की कोशिश की है, इसलिए शो के ऑन एयर होने से पहले ही दर्शकों का इससे जुड़ना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। सैराब की कहानी को खास बनाती है इसकी भावनात्मक गहराई। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक मशहूर पॉप स्टार और एक साधारण महिला के बीच का भावनाओं से भरा सफर है। वह महिला जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार और बच्चों को खुद से पहले रखा और धीरे-धीरे अपनी खुशियां, अपना प्यार और अपनी पहचान कहीं पीछे छोड़ दी। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक सैराब की इस खूबसूरत और भावनाओं से भरी कहानी से जरूर जुड़ेंगे और शो को भरपूर प्यार देंगे।आज के समय में दर्शक ऐसी कहानियां देखना पसंद करते हैं जिनमें भावनाएं, मजबूत रिश्ते और यादगार केमिस्ट्री हो, और सैराब उसी एहसास को स्क्रीन पर लेकर आने के लिए तैयार है। देखना ना भूलें सैराब, 2 जून से शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.