टॉस करते वक्त सिक्का भूले रोहित:सूर्या का सुपर कैच, क्रिस गेल के स्पेशल इंडिया-पाकिस्तान ब्लेजर पर विराट-बाबर के ऑटोग्राफ

Updated on 10-06-2024 02:24 PM

टी-20 वर्ल्ड कप और इंडिया-पाकिस्तान का महा मुकाबला। क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने एक बार फिर दोनों देशों का हाईवोल्टेज मैच देखा। नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर इंडिया ने पाकिस्तान को 119 रन नहीं बनाने दिए।

इस मुकाबले को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल जैसे महान खिलाड़ी भी पहुंचे। स्टेडियम इंडिया और पाकिस्तान के फैंस से भरा हुआ था। इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए। कई कैच छूटे, कई पकड़े गए। गेंदबाज कभी बल्लेबाज से टकराया तो कभी फील्डर ने कमाल दिखाया। .

1. गेल का स्पेशल इंडिया-पाकिस्तान ब्लेजर

वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल नसाउ स्टेडियम पहुंचे। गेल का लुक काफी स्टाइलिश था। उन्होंने स्पेशल इंडिया-पाकिस्तान ब्लेजर पहना था। ब्लेजर पर दोनों देशों के राष्ट्रध्वजों का कलर था। गेल प्रैक्टिस कर रहे भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले और अपने ब्लेजर पर उनके साइन लिए। ऑटोग्राफ देने वालों में विराट कोहली, बाबर आजम जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

2. शाहिद अफरीदी और युवराज सिंह साथ-साथ

मैच के पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ब्रांड ऐंबैस्डर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह साथ-साथ नजर आए।

3. खेल के मैदान में पॉलिटिकल मैसेज

मैच के पहले नसाउ स्टेडियम के ऊपर एक एयरक्राफ्ट उड़ान भरता नजर आया। इस पर बैनर लटक रहा था, जिस पर लिखा था- रिलीज इमरान खान। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं। उन पर तोशखाना केस में करप्शन के आरोप हैं। इसी साल फरवरी में हुए आम चुनाव से पहले इमरान को 3 केसेस में 31 साल की सजा सुनाई गई है।

4. टॉस के समय रोहित सिक्का भूल गए

भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की वजह से देरी हुई। टॉस 7:30 बजे नहीं, 8 बजे हुआ। टॉस करने रोहित शर्मा और बाबर आजम मैदान में पहुंचे। प्रेजेंटेटर रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा से कहा कि सिक्का उछालिए। रोहित भूल गए थे कि टॉस का कॉइन उनकी जेब में है। इसके बाद रोहित ने जेब से कॉइन निकालकर टॉस किया। टॉस पाकिस्तान ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

5. शाहीन पर रोहित का रिकॉर्ड तोड़ सिक्स

ओपनिंग करने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आए। शाहीन पहला ओवर फेंक रहे थे। तीसरी गेंद पर रोहित ने शाहीन को डीप स्क्वायर लेग पर सिक्स लगाया। ये रोहित ने फ्लिक करके 77 मीटर लंबा सिक्स मारा। इसके साथ ही टी-20 मैचों में शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में सिक्स मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। शाहीन के खिलाफ वनडे में भी रोहित ने यही रिकॉर्ड बनाया था।

6. नसीम की बॉल पर कोहली का चौका, फिर कैच आउट

विराट कोहली ने पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए नसीम शाह की पहली बॉल पर चौका लगाया। ये कोहली का ट्रेड मार्क कवर ड्राइव थी। अगली बॉल को कोहली ने डिफेंड किया। नसीम ने फिर ऑफ स्टंप्स पर शॉर्ट बॉल फेंकी। ये एक खराब गेंद थी, लेकिन कोहली इसे चौका मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए। कवर पॉइंट पर खड़े उस्मान खान कोहली का कैच पकड़ा, जो सिर्फ 4 रन बना सके।

7. पावरप्ले के आखिरी ओवर में पंत को 2 जीवनदान

पावरप्ले का आखिरी ओवर मो. आमिर ने डाला। सामने थे ऋषभ पंत। पहली गेंद पर इफ्तिखार खान ने स्लिप पर पंत का कैच छोड़ा। दूसरी ही गेंद पर पंत ने कवर की दिशा में शॉट खेला। गेंद काफी ऊंची गई। उस्मान खान ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को लपक नहीं पाए।

8. आमिर ने एक ओवर में पंत और जडेजा के विकेट लिए

पाकिस्तान की ओर से 15वां ओवर मो. आमिर ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने लगातार 2 विकेट लिए। पहले पंत को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। इसके बाद रवींद्र जडेजा का विकेट लिया। जडेजा आमिर की लेंथ बॉल पर डिफेंस कर रहे थे, गेंद थोड़ा रुककर आई। जडेजा ने कवर्स पर खड़े इमाद वसीम को कैच दे दिया।

9. सिराज के थ्रो पर गिरे रिजवान, बल्ला लिए बिना रन लियाभारत के बाद पाकिस्तान की पारी शुरू हुई। बाबर आजम और रिजवान ओपनिंग करने आए। दूसरे ओवर सिराज फेंक रहे थे। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल को रिजवान ने सीधा खेला। रिजवान शॉट खेलते वक्त क्रीज से काफी बाहर निकल आए थे। सिराज ने रनआउट के लिए थ्रो मारा। रिजवान के हाथ से बल्ला छूट गया। बॉल बिना विकेट पर लगे फाइन लेग की तरफ गई और रिजवान बिना बल्ले के रन के लिए दौड़ पड़े।

10. बुमराह की इनस्विंग नहीं समझे रिजवान, क्लीन बोल्ड

जसप्रीत बुमराह ने 15वें ओवर में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा दिया। विकेट था 31 रन बनाकर खेल रहे रिजवान का। बुमराह ने तेज रफ्तार इन स्विंग गेंद फेंकी। रिजवान डिफेंस नहीं कर पाए और गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर जा लगी। ये पाकिस्तान की पारी के लिए बहुत बड़ा झटका था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.