विराट के फार्म को लेकर परेशान नहीं हैं रोहित

Updated on 12-02-2022 08:12 PM

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम प्रबंधन परेशान नहीं है। प्रबंधन के अनुसार विराट जिस स्तर के बल्लेबाज है उसको देखते हुए उन्हें किसी प्रकार की सलाह की जरुरत नहीं है। विराट ने पिछले दो साल से कोई शतक नहीं लगाया है। इस सीरीज में भी वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। विराट ने अब तक इस सीरीज में एक बार भी 20 रनों के ऊपर नहीं पहुंचा पाये हैं। उनका अधिकतम स्कोर  18 रन ही रहा है। विराट के इस सीरीज में लगातार खराब प्रदर्शन से उनके प्रशंसकों में निराशा है पर नये कप्तान रोहित शर्मा बिलकुल भी परेशान नहीं हैं। रोहित ने इसी कारण कहा कि विराट को किसी सहायता की जरुरत नहीं हैं। 
विराट ने अब तक तीनों एकदिवसीय मुकाबलों में जल्दबाजी में अपना विकेट खोया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में विराट ने अर्धशतक लगाया था पर वह उसके शतक में नहीं बदल पाये। रोहित ने कहा, ‘यह एक अलग बात है कि वह शतक नहीं लगा पाए हैं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मुकाबलों में 2 बार अर्धशतक लगाया है। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि उन्हें बल्लेबाजी में कोई परेशानी है। टीम मैनेजमेंट भी इस मामले में परेशान नहीं है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.