जीत के बाद बोले रोहित , हमें और बेहतर होने की जरुरत

Updated on 07-02-2022 05:54 PM

अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले ही मैच में मिली जीत के बाद कहा है कि हमें अभी और बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है। भारतीय टीम ने इस 1000वें एकदिवसीय मैच में जीत के साथ ही एक अहम उपलब्धि भी हासिल की है। इस मैच से रोहित नियमित कप्तान के तौर पर उतरे हैं।

 इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सीमित ओवरों के प्रारुप में कप्तान बनाया गया था पर वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दौरे से बाहर हो गये थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाकर 60 रन बनाये थे। पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में रन नहीं बना पाये पर मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिला दी। जीत के बाद उत्साहित रोहित ने कहा कि इस मैच में सभी ने अच्छा प्रयास किया। आखिरकार हम बॉक्स में टिक लगाने में कामयाब हुए।

रोहित ने हालांकि कहा कि हमें अभी भी और बेहतर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की गेंदबाजी अच्छी थी। साथ ही कहा कि हम एक टीम के रूप में बेहतर होते रहना चाहते हैं। अंतिम लक्ष्य यह है कि हमें वह हासिल करने में सक्षम होना चाहिए जो टीम चाहती है। अगर टीम को हमसे कुछ अलग करने की जरूरत है, तो उसे करना ही होगा। इसके साथ ही वह टॉस पर भी ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.