रोहित बोले- फाइनल की हार भूलकर आगे बढ़ना जरूरी बल्लेबाजों के लिए साउथ अफ्रीका मुश्किल जगह

Updated on 26-12-2023 01:44 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- वर्ल्ड कप फाइनल की हार को भूलकर आगे बढ़ना जरूरी है। उस हार के बाद पूरी टीम निराश थी।

भारतीय कप्तान पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद सोमवार को पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। रोहित ने कहा- 'हमने वर्ल्ड कप के लिए बहुत मेहनत की थी। 10 मैच में बहुत अच्छा किया। फाइनल में भी काफी चीजें अच्छी हुईं, लेकिन क्या गलत हुआ, क्या सही हुआ, उस पर क्या ही कहें। आपको आगे बढ़ना होता है। बाहर से मुझे बहुत मदद मिली।'

एक साल के जवाब में रोहित ने कहा कि अगले 2 साल तक बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए मैं तैयार हूं, जब तक खेल सकता हूं। वहीं, केएल राहुल की पोजिशन पर कप्तान बोले- 'राहुल पर भरोसा है। वे चौथे, 5वें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। राहुल टेस्ट में विकेटकीपिंग कर सकते हैं। मुझे ये नहीं पता है कि राहुल कितने लंबे समय तक ऐसा कर पाते हैं।'

रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें...

शमी को बहुत मिस करेंगे, युवाओं के लिए चैलेंज आसान नहीं: पिछले 5-7 साल में भारतीय तेज गेंदबाजों ने विदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी को हम बहुत मिस करेंगे, लेकिन युवा उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे, हालांकि ये आसान नहीं होगा।

साउथ अफ्रीका में बैटर्स कभी सेट महसूस नहीं कर सकते: जब भी आप बैटिंग करते हो, चाहे आप 100 पर खेल रहे हो या 70-80 पर खेल रहे हो, आपको ये याद रखना जरूरी है कि आप सेट नहीं हो। इंग्लैंड में भी कुछ इसी तरह की कंडीशंस रहती हैं। जो लड़के यहां पर खेले हैं, उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। लड़कों को समझना होगा कि आपकी क्या स्ट्रेंथ है। आपको रन बनाने के लिए भी देखना है, क्योंकि यहां रन ही जरूरी है।

प्लेयर्स देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं: हमने साउथ अफ्रीका में कभी सीरीज जीती नहीं है। यहां जीतना इम्पॉर्टेंट होगा। मुझे नहीं लगता कि यहां जीतना वर्ल्ड कप की हार पर मरहम पट्टी होगी क्योंकि वर्ल्ड कप तो वर्ल्ड कप ही है। इतने सालों से यहां जीतने के लिए मेहनत की तो कुछ तो चाहिए यार, लड़के देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं। हमारे पास सभी टूल है जीतने के लिए, हमारी कोशिश यही रहेगी कि फ्री हो कर खेलें। सबको अच्छा करना है, सबको देश के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना है।

प्रसिद्ध-मुकेश में से किसी एक को ही मौका मिलेगा: लास्ट टाइम जब हम यहां पर आए थे, तो हम जीत के करीब पहुंचे थे। मैंने राहुल भाई (कोच) और राहुल (विकेटकीपर) से बात की। राहुल ने पिछले टूर पर सेंचुरी लगाई थी। प्रसिद्ध और मुकेश ने अच्छा परफॉर्म किया है। सिराज और बुमराह भी हमारे पास हैं ही। हमें बस ये देखना है कि हमें स्विंग बॉलर चाहिए या सीम बॉलर। हम इसी बात को लेकर डिस्कस कर रहे हैं। पिच देखकर इस पर फैसला लेने वाले थे, लेकिन हम मौसम के कारण विकेट नहीं देख पाए।

विमेंस टीम भी टेस्ट में अच्छा परफॉर्म कर रही: हमने साउथ अफ्रीका में बैठकर विमेंस टीम के मैच देखे। उन्होंने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट हराए। मैंने सभी खिलाड़ियों की आंखों में पैशन देखा, प्लेयर्स टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मैं बस यही चाहता हूं कि मेंस और विमेंस खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलें क्योंकि यही सबसे मुश्किल फॉर्मेट है और इसी से खिलाड़ियों की स्किल पता लगती है।

वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। वे वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने चले गए थे और मीडिया से दूरी बना ली थी।

हेड-लाबुशेन की पारियों से हारा था भारत

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ट्रैविस हेड ने 137 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। उनसे पहले, मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले। ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.