रोहित बोले- इंग्लैंड से बिंदास क्रिकेट खेलना है:ऑस्ट्रेलिया से जीत पर कहा- सबसे बड़ी बात यही कि कंगारू कम्पटीशन में नहीं

Updated on 27-06-2024 01:29 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इंग्लैंड से बिंदास क्रिकेट खेलना है। हम फ्री माइंड होकर खेलेंगे, जो आखिरी बार हुआ। उसके बारे में नहीं सोचना चाहिए। गेम में ये बहुत जरूरी होता है कि आप खुले दिमाग से सोचे और डिसीजन ले।

36 साल के भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारी वर्ल्ड कप में पुरानी हार के कई फैक्टर्स थे। अभी सभी प्लेयर्स पॉजिटिव सोच रहे है और जो मोमेंटम मिला है, उसे आगे ले जाना चाहते है। इस टूर्नामेंट में अंडर प्रेशर होने के बावजूद हम अच्छा खेले हैं। भारतीय टीम को अंडर प्रेशर होकर खेलने की आदत है।

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले मीडिया के सवालों के जवाब दिए। टीम 27 जून को इंग्लिश टीम से दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

रोहित के बयान की मुख्य बातें...

  • बांग्लादेश का मैच हमारे लिए परफेक्ट रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले पर कहा कि हम खुलकर खेलेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच हमारे लिए परफेक्टेट था। उसमे सिर्फ एक बल्लेबाज ने 50 किया, लेकिन बाकी ने 20, 30 करते हुए अपना रोल निभाया। जिसका जो रोल था, वो उसने किया। किसी का ये हो सकता है, वह उस दिन 100 रन बनाए। हमारा फोकस व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नहीं उनके रोल पर है।
  • मैं चिंतित, क्योंकि ज्यादा देर मैच हुआ तो चार्टर्ड मिस हो जाएगा बारिश के कारण एडवांटेज पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये किसी के लिए एडवांटेज है। मैं इस बात के लिए परेशान हूं कि अगर ज्यादा देर तक मैच चलेगा, तो हमें रात की चार्टर्ड फ्लाइट मिस करनी पड़ेगी, हालांकि ये वेस्टइंडीज क्रिकेट और ICC की समस्या है। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे। ऐसा नहीं कि ये पहली बार हुआ है।
  • ऑस्ट्रेलिया से जीतकर हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ा ऑस्ट्रेलिया से जीत पर टेक अवे पूछे जाने पर रोहित ने हंसते हुए कहा कि सबसे बड़ा टेक अवे है कि आस्ट्रेलिया टीम अब इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद हमारी टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा।
  • हमें कंडीशन के हिसाब से खेलना है विराट और पंत के एक जैसे शॉर्ट पर आउट होने के सवाल पर रोहित ने कहा- हमें कंडीशन के हिसाब से खेलना होता है। आपको लग सकता है कि बार बार कंडीशन की बोरिंग बात कर रहा। हम उन खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसले पर भरोसा करते हैं। वो रिवर्स स्वीप करना चाहते हैं या मारना चाहते हैं। जब मैच ऑन होता है तो उस समय ज्यादा चर्चा नहीं होती है क्योंकि काफी नियम है। समय ज्यादा होने पर फाइन लगता है। आज अभ्यास हुआ तो उसमे चर्चा करेंगे। शिवम दुबे ने ज्यादा गेंद नहीं फेंकी है लेकिन वह बढ़िया गेंदबाज हैं।

भारत इस वर्ल्ड कप में अजेय, रोहित टॉप स्कोरर
रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के टॉप स्कोरर हैं। वे 6 मैचों में 2 फिफ्टी के सहारे 191 रन बना चुके हैं। इन पारियों में रोहित का स्ट्राइक रेट 159.16 रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और सभी जीते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.