रोहित सेना, तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है

Updated on 05-07-2024 03:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम की उपलब्धि जितनी बड़ी थी उससे कहीं विशाल अंदाज में उसका स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग टकटकी लगाए बैठे थे तो देश के पीएम ने बाहें फैलाकर हर खिलाड़ी का स्वागत किया। 16 घंटे की लंबी चार्टर फ्लाइट पकड़कर बारबाडोस से दिल्ली और फिर माया नगरी मुंबई पहुंची तो लाखों लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। टीम ने भी निराश नहीं किया। मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट दिया गया तो वानखेड़े स्टेडियम की आभा स्वर्ग जैसी दिख रही थी। दमक रही थी। हो भी क्यों नहीं, रोहित सेना की ये जीत और खिताब चमत्कारी जो है... टी20 इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में भारत विश्व विजेता बना।
आखिरी 5 ओवर देखकर हर फैंस के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा होगा.. तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है...। क्रिकेट के नए अध्याय को बारबाडोस में जब रचा जा रहा था तो लगा मानों रामधारी सिंह 'दिनकर' ने ये लाइनें टीम इंडिया के लिए ही लिखी थीं। जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तो रोहित सेना विचलित नहीं हुई, डटकर सामना किया। करिश्माई जीत के हर पल रोंगटे खड़े कर देने वाले थे। यकीन मानिए 100 साल बाद भी जब कभी मैच का हाइलाइट्स देखा जाएगा तो वह बिल्कुल नया सा लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.