यशस्वी जायसवाल के मुरीद हुए रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज पर जीत मिलने के बाद तारीफ में पढ़े कसीदे

Updated on 15-07-2023 02:54 PM

रोसेउ (डोमिनिका): वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 171 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि वह हमेशा से प्रतिभाशाली थे और अब उसने बता दिया कि वह शीर्ष स्तर पर खेल सकते हैं। जायसवाल अपने पदार्पण मैच में 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित के साथ 229 रन की साझेदारी की।


क्या बोले रोहित शर्मा

पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीतने के बाद रोहित ने कहा,‘वह प्रतिभाशाली है और उसने पहले भी हमें दिखाया है कि वह इस स्तर पर खेलने के लिये तैयार है। वह एक क्षण के लिये भी घबराया नहीं था। हमारी बातचीत में भी हमें उसे बस इतना ही कहना होता है कि तुम इस स्तर पर खेलने के काबिल हो ।’
 
उन्होंने कहा,‘इस मैच में हमने गेंदबाजी भी अच्छी की। उन्हें 150 रन पर आउट करने से ही हमने दबदबा बनाया। हम एक ही बार बल्लेबाजी करना चाहते थे इसलिये 400 के पार रन बनाकर गेंदबाजी के लिये उतरे और अच्छी गेंदबाजी की।’


अश्विन और जडेजा को भी सराहा

इस मुकाबले में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 12 विकेट लिये जबकि रविंद्र जडेजा को पांच विकेट मिले। रोहित ने कहा, ‘नतीजे खुद गवाह हैं। इन दोनों को ज्यादा कुछ कहना नहीं होता। बस खुलकर खेलने की आजादी देनी होती है। इस तरह की पिचों पर उनके पास अपार अनुभव है। दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर अश्विन की गेंदबाजी जबर्दस्त थी ।’

नये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला था। टीम ने इसकी शुरुआत जीत के साथ की। इसपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,‘अच्छी शुरुआत हमेशा सुखद होती है । यह नया चक्र है और हम यहां जीत के इरादे से ही आये हैं।’
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.