विराट से भिड़ने वाले नवीन उल हक को रोहित शर्मा ने मारा धांसू छक्का, यूं लिया कोहली का 'बदला'!

Updated on 17-05-2023 07:44 PM
लखनऊ: आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे। युवा मोहसिन खान ने कमाल की बॉलिंग करते हुए कैमरून ग्रीन और टिम डेविड को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ टीम प्लेऑफ में पहुंचने के जहां करीब पहुंच गई है तो मुंबई की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

खैर, मैच में एक ऐसी घटना घटी जो जीत-हार से परे थी। उस घटना को देखकर कोहली के फैंस जरूर खुश हुए होंगे। 5वां ओवर करने आए नवीन उल हक की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने घुटने टेके और छक्का जड़ दिया। फ्लिक करके लगाया गया यह शॉट दर्शनीय था। हिटमैन ने अपना विराट रूप नवीन को दिखाया। नवीन ने यह गेंद 144 kph कर रफ्तार से की थी।

यही नहीं, जब अफगानी क्रिकेटर नवीन 19वां ओवर करने आए तो उनका पाला एक और खूंखार बल्लेबाज से पड़ा। टिम डेविड ने नवीन को इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा, जबकि कुल 19 रन बने। यहां से लखनऊ हारते दिख रही थी। वह तो भला हो भारतीय मोहसिन का, जिन्होंने लखनऊ के लिए मैच मचा लिया।

विराट कोहली जरूर इस मैच को देखा होगा। जब रोहित ने छक्का मारा तो उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसा महसूस हुआ होगा। नेशनल टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने साथी कोहली से भिड़ने वाले को जितनी आसानी से छक्का मारा वो उसके लिए हैरानी वाला था। बता दें कि लखनऊ और बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में नवीन और विराट के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी। बाद में कोहली और लखनऊ के मेंटॉर गंभीर आमने-सामने आ गए थे। यह इस सीजन का सबसे बड़ा विवाद रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.