जडेजा और कुलदीप के चक्कर में रोहित शर्मा से हो गई बड़ी भूल? कहीं बर्बाद न हो जाय रफ्तार का बादशाह

Updated on 28-07-2023 02:49 PM
बारबाडोस: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया। दोनों की गेंदों का वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। कुलदीप और जड्डू ने मिलकर कुल 7 विकेट लिए। 4 यादव के नाम रहे तो 3 विकेट जडेजा ने भी झटके। इतना ही नहीं बल्कि कुलदीप यादव को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ऐसे में पूरी तरह से भारतीय स्पिनर्स का पहले वनडे में जलवा रहा। लेकिन इस सब के बीच जम्मू एक्सप्रेस कई खो से गए और उन्हें गेंदबाजी करने का खासा चांस ही नहीं मिला।

उमरान मलिक से करवाई कम गेंदबाजी
जम्मू एक्प्रेस के नाम से मशहूर उमरान मलिक आगमी वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम के दावेदार हैं। उनका चयन स्क्वाड में हो सकता है। हालांकि उमरान को पिछले कुछ समय से खेलने का इतना मौका नहीं मिला है। मलिक का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में भी काफी सधारण रहा था, जिसके चलते उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया था।

उमरान मलिक की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है। हर कोई जानता है कि मलिक क्या कर सकते हैं। उनकी तेज तर्रार गेंदबाजी से बल्लेबाज कांप उठते हैं। लेकिन वह अभी थोड़े आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी लो है। पहले वनडे में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ यही देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ 3 ओवर ही डाले, जिसमें उन्होंने 17 रन दिए। हिटमैन चाहते तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए और उन्हें लय में लाने के लिए उनसे थोड़ी और गेंदबाजी करवा सकते थे।

कुछ ऐसा रहा पहले वनडे का हाल
बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे कैरेबियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 25 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 23 ओवर में ही 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। रविंद्र जडेजा के हाथ भी 3 सफलता लगी। जबकि मुकेश कुमार, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत ने 115 रन का टारगेट ईशान किशन के अर्धशतक (52) के चलते 22.5 ओवर में हासिल कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.