रोहित शर्मा बोले- कोहली जैसे बल्लेबाज और नेतृत्व कौशल की भारतीय टीम को काफी जरूरत

Updated on 10-12-2021 09:40 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया में सीमित ओवरों की टीम के नव नियुक्त कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का पक्ष लेते हुए कहा कि उनके दर्जे के बल्लेबाज और नेतृत्व कौशल की भारतीय टीम को काफी जरूरत है। टी20 टीम के कप्तान रोहित को विराट की जगह एक दिवसीय टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है।

उनका मानना है कि कप्तान का काम 20 प्रतिशत मैदान पर होता है और बाकी रणनीति में रहता है जिसमें वह चाहता है कि उसके खिलाड़ी आईसीसी के बड़े मुकाबलों की निर्णायक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बदतर के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने यूट्यूब परबैकस्टेज विद बोरिया' कार्यक्रम में कहा, ‘उसके जैसा बल्लेबाज टीम को हमेशा चाहिए। टी20 प्रारूप में 50 से अधिक का औसत अवास्तविक और जबर्दस्त है। वह कई बार भारत को संकट से बाहर निकाल चुका है।' रोहित ने कहा, ‘कप्तान का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि सही खिलाड़ी खेल रहे हैं। सही संयोजन है और कुछ तकनीकी बातों को ध्यान में रखना होता है।'

उनका मानना है कि कप्तान को अपने प्रदर्शन से ही बोलना चाहिए वरना दूसरे खिलाड़ियों का सहारा बनकर उनके पीछे रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कप्तान को खेलते समय आगे रहना चाहिए, वरना सबसे पीछे होना चाहिए।' रोहित ने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वह पीछे रहकर बदलाव ला सकता है और यह सुनिश्चित कर सकता है कि वह सबके साथ है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि उसे टीम का सबसे कम महत्वपूर्ण व्यक्ति होना चाहिए।

रोहित ने कहा, ‘मेरा काम ज्यादा बाहर होगा। खिलाड़ियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपना और उम्मीद करना कि वे मैदान पर उन पर खरे उतरे। मैदान पर आपके पास तीन ही घंटे हैं जिनमें बहुत कुछ बदला नहीं जा सकता क्योंकि 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं। मैदान पर बहुत बदलाव संभव नहीं हैं।' रोहित ने आईपीएल में 5 बार खिताब जीते हैं लेकिन उनका कहना है कि टीम प्रबंधन ने मजबूत टीम तैयार की है और इस प्रदर्शन में उनकी भूमिका कम है।

उन्होंने कहा कि वह बता नहीं सकते कि पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंटों (2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और इस साल टी20 विश्व कप) में गलती कहां हुई। उन्होंने कहा, ‘हम शुरूआत चरण में हार गए। मैं चाहता हूं कि हम तीन विकेट पर दस रन जैसे हालात के लिए भी तैयार रहें। उसके बाद के बल्लेबाजों को तैयार रहना चाहिए। यही कहीं नहीं लिखा है कि तीन विकेट 10 रन पर गंवाने के बाद हम 190 रन नहीं बना सकते।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.