शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा ने बोली ऐसी बात, मुंबई की हार के बाद भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

Updated on 27-05-2023 07:53 PM
अहमदाबाद: भारतीय बल्लेबाजी की युवा सनसनी शुभमन गिल (Shubman Gill) की शतकीय पारी और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के पांच विकेट के दम पर गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को 62 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात आईपीएल में लगातार दूसरे फाइनल में पहुंच गई है। गुजरात की टीम रविवार को यहां होने वाले फाइनल में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। सलामी बल्लेबाज गिल ने इस मुकाबले में 60 गेंदों पर 129 रनों की तूफानी पारी खेली।


क्या बोले रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा- यह एक अच्छा टोटल था, शुभमन ने अच्छी बल्लेबाजी की। विकेट अच्छा था लेकिन हमने 25 रन अधिक दे दिए। जब हमने बल्लेबाजी की तो हम काफी पॉजिटिव थे।लेकिन साझेदारी नहीं कर सके। ग्रीन और सूर्या ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम ट्रैक से उतर गए। हमने पावरप्ले में विकेट खोए और इस तरह की चेज में ऐसा नहीं कर सकते।


गिल जारी रखें फॉर्म

10 दिन बाद ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने वाला है। 7 जून से टीम इंडिया ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला खेलेगी। शुभमन गिल उसमें रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा ने कहा- शुभमन को श्रेय देना चाहिए, वह शानदार फॉर्म में है और मुझे उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेगा। ये बोलने के बाद रोहित हंसने भी लगे। इसके बाद उनका इंटरव्यू ले रहे कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


28 मई को फाइनल

31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला गया था। अब 28 मई को इन्हीं दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा। मैदान भी वही होगा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.