अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी चला रोहित शर्मा का बल्ला, सिक्किम की धज्जियां उड़ा दी

Updated on 24-12-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस बार विजय हजारे ट्रॉफी भी खेल रहे हैं। आज यानी 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई सिक्किम के खिलाफ खेल रही है। पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखा दी है। उन्होंने सिक्किम के गेंदबाजों को जमकर कूटा है।

रोहित शर्मा ने 27 गेंद में ठोकी फिफ्टी

रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ पारी का आगाज करने के लिए आए थे। उन्होंने महज 27 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली है। रोहित शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इससे पहले वनडे सीरीज में रोहित का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 2 फिफ्टी उस सीरीज में ठोकी थी। विजय हजारे ट्रॉफी में अब हिटमैन ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की है। उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। बता दें कि रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। हिटमैन टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह भारत के लिए अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।सिक्किम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। ऐसे में सिक्किम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। सिक्किम के लिए आशीष थापा ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान को भी मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.