रोहित शर्मा का बैट 9 दिन में दूसरी बार श्रीलंका पर बरसा, टी20I में बना सबसे तेज शतक

Updated on 22-12-2025 12:39 PM
रोहित शर्मा के नाम पर भले ही टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से अविश्वसनीय रिकॉर्ड दर्ज नहीं हैं, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी वनडे और टी20 के वे बेताज बादशाह हैं। यह बात उनके इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड से भी साबित होती है, जिसमें उनके नाम पर वनडे में तीन दोहरे शतक के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आज तक के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड शामिल है। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे तेज शतक आज ही के दिन यानी 22 दिसंबर, 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था। श्रीलंका को एक ही दौरे पर दूसरी बार रोहित शर्मा के बल्ले का ऐसा 'अमानवीय' रूप देखने को मजबूर होना पड़ा था, जो महज 9 दिन पहले यानी 13 दिसंबर को वनडे में उनके बल्ले से निकले तीसरे दोहरे शतक का शिकार बन चुकी थी। रोहित शर्मा ने इंदौर में महज 35 गेंद में शतक बनाया था, जो उस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था। रोहित से महज 2 महीने पहले ही साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद में शतक बनाया था, जिसकी रोहित ने इस मैच में बराबरी कर ली थी।

12 चौके और 10 छक्के लगाए थे पारी में

इंदौर में टी20I सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग दी थी। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ओपनिंग की। दोनों ने बल्ले से जमकर घमासान मचाया और ओपनिंग में 12.4 ओवर में ही 165 रन की पार्टनरशिप कर दी। यह पार्टनरशिप रोहित के आउट होने से टूटी थी, जो महज 43 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 89 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंका 17.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी। युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर इसमें अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, जिसे अगले मैच में जीत के साथ ही 3-0 से क्लीन स्वीप में बदल दिया गया था।

7 साल बाद टूटा था रोहित-मिलर का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और डेविड मिलर के सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड की बराबरी श्रीलंकाई मूल के एस. विक्रमसेखरा ने 2019 में की थी, जब उन्होंने चेक रिपब्लिक के लिए तुर्की के खिलाफ 35 गेंद में टी20 शतक ठोका था। इसके बाद 2023 में नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के खिलाफ हांगझू में 34 गेंद में शतक ठोककर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि टेस्ट मैच खेलने वाले किसी देश के प्लेयर को रोहित-मिलर का रिकॉर्ड तोड़ने में 7 साल लगे थे। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने साल 2024 में नैरोबी में गाम्बिया के खिलाफ मैच में 33 गेंद में शतक ठोका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.