रोहित शर्मा का सबसे बड़ा सिरदर्द हुआ चोटिल, बॉक्सिंग डे टेस्ट से हो सकता है बाहर

Updated on 18-12-2024 02:56 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत को हमेशा परेशान करते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हेड भारत की हार के कारण बने। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के डे नाइट टेस्ट में उनके शतक की वजह से भारत को हार मिली। गाबा टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल परिस्थिति में थी। हेड ने आकर शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया की टीम 400 से पार पहुंचने में सफल रही।

ट्रेविस हेड हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान हेड परेशानी में दिख रहे थे। 19 गेंदों पर हेड के बल्ले से 17 रनों की पारी निकली। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद वह फील्डिंग करने के लिए भी नहीं उतरे। उन्हें ग्रोइन इंजरी है। भारत की दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने हेड की जगह सब्सीट्यूट खिलाड़ी को मैदान पर उतरा। सीरीज के 3 मैच में वह 409 रन बना चुके हैं। अन्य किसी को 250 रन भी नहीं हैं।

हेड से किया गया सवाल

ट्रेविस हेड को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने हेड से उनकी इंजरी के बारे में भी सवाल किया। इसके जवाब में 30 साल के बाएं हाथ के बल्ले ने कहा- बस थोड़ा सा दर्द है लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेविस हेड सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

हेजलवुड हो चुके सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें काफ इंजरी है। वह गाबा टेस्ट के बीच में ही चोटिल हो गए। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को दो ही तेज गेंदबाजों को ज्यादा समय गेंदबाजी करनी पड़ी। अब अगर हेड भी चोट की वजह से मेलबर्न टेस्ट नहीं खेलते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.