आईसीसी रैंकिंग में रोहित तीसरे जबकि विराट दूसरे स्थान पर बरकरार

Updated on 10-02-2022 06:04 PM

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के प्रारुप के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी से अहम रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही उनका पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ रेटिंग अंतर कम हो गया है। विराट अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। विराट के 828 रेटिंग अंकों के मुकाबले रोहित के नाम 807 रेटिंग अंक हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष स्थान पर कायम हैं जबकि उनके ही साथी खिलाड़ी फखर जमां और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट शीर्ष दस में पहुंच गये हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 7वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं ऑलराउंडरों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा आठवें स्थान पर हैं जबकि भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय में अर्धशतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर चार स्थान के सुधार के साथ ही शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में ओमान के जतिंदर सिंह 26 स्थानों के लाभ के साथ ही शीर्ष 100 में पहुंच गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.