न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे रोहित , विराट, बुमराह और शमी को आराम

Updated on 10-11-2021 09:28 PM

मुम्बई सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरु हो रही टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे जबकि लोकेश राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट ने टी20 विश्वकप के पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह  विश्व कप के बाद इस प्रारुप की कप्तानी नहीं करेंगे। विराट के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है। बुमराह ने कहा था कि लंबे समय से खेलने के कारण खिलाड़ी थके हुए हैं।

भारत की 16 सदस्यीय टीम में युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और गेंदबाज हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है। इन दोनो ने ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं हार्दिक पंड्या की जगह युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को शामिल किया गया है, वेंकटेश ने आईपीएल में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 विश्व कप में हार्दिक को बल्लेबाजी के तौर पर रखा गया पर वह असफल रहे।

इसके अलावा अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया गया है। रोहित की नियुक्ति महज औपचारिकता थी जबकि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लोकेश राहुल उप कप्तान होंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है :

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.