रोहित VS स्टार्क, विराट VS जम्पा... इन तीन खिलाड़ियों की टक्कर तय करेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विनर

Updated on 24-06-2024 02:18 PM
सेंट लूसिया: सेमीफाइनल की टिकट पक्की करने और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के इरादे से भारतीय टीम शनिवार देर रात सेंट लूसिया पहुंची। लगातार यात्रा की थकावट और भयंकर उमस के कारण रविवार को अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया था। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए, ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि भारत अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाएगा। अगर भारत कंगारुओं को पटक देता है तो उसके आगामी सफर आसान हो जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई दूसरी टीम ऐसी नहीं है, जिसके पास इतने सारे मैच विनर्स हो। रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल से पहले ही कंगारुओं को ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश करेगी। चलिए आपको दोनों टीम के तीन दिग्गजों की आपसी टक्कर की कहानी बताते हैं, जिनकी प्रतिद्वंद्विता पूरी दुनिया देखेगी।

रोहित शर्मा vs मिचेल स्टार्क
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मौजूदा टी-20 विश्व कप में अबतक तीन बार लेफ्ट आर्म पेसर्स का शिकार हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), सौरभ नेत्रवलकर (यूएसए) और फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान) जैसे गेंदबाजों ने पिछले चार में से तीन मैच में भारतीय कप्तान को आउट किया है। अब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एकबार फिर भारत के खिलाफ नई गेंद से कमाल दिखाएंगे। दोनों दिग्गजों के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अबतक पांच गेंदों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें रोहित शर्मा चार रन ही बना पाए हैं और एक बार आउट भी हो चुके हैं।

डेविड वॉर्नर vs जसप्रीत बुमराह
महान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ एक का औसत है। वॉर्नर मौजूदा वर्ल्ड कप में ओमान और बांग्लादेश के खिलाफ मैच विनिंग अर्धशतक जमा चुके हैं। वह भारत के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। बुमराह नॉकआउट राउंड के पहले ही 10 विकेट ले चुके हैं। वॉर्नर और बुमराह के बीच अबतक टी-20 इंटरनेशनल में पांच गेंद की टक्कर हुई, जिसमें वॉर्नर दो ही रन बना पाए और दो बार अपना विकेट फेंक गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.