रोहित खेलेंगे अपना 400 अंतरराष्ट्रीय मैच

Updated on 11-03-2022 06:38 PM

बेंगलुरु भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को यहां गुलाबी गेंद से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम  किया है। दिन-रात्रि के इस मैच में उतरते ही रोहित 400 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गये हैं। 

इस क्लब में अभी पूर्व कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकरराहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी  शामिल हैं। भारतीय कप्तान इस सूची में शामिल होने वाले नौवें भारतीय बनेंगे। साल 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित ने भारत के लिए अब तक 44 टेस्ट, 230 एकदिवसीय और 125 टी-20 मैच खेले हैं।

इसके अलावा रोहित का मुकाबला गुलाबी गेंद से रन बनाने के मामले में विराट से भी होगा। पूर्व कप्तान विराट भारत के लिए गुलाबी टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने चार पारियों में 60.25 के औसत से 241 रन बनाए हैं। वहीं रोहित ने गुलाबी गेंद से 112 रन बनाये हैं और वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि के अंतिम मैच में 66 रन बनाए थे। विराट एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने गुलाबी गेंद से खेले टेस्ट मैच में शतक लगाया है। इसके बाद से ही वह शतक नहीं लगा पाये हैं। अब उनका लक्ष्य इस मैच में अपना 71 वां शतक लगाना रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.