रोहितक को टी20 की कप्तानी से आराम दिये जाने की संभावना : सहवाग

Updated on 28-06-2022 10:06 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अनुसार बेहतर कार्यभार प्रबंधन के तहत रोहित शर्मा को टी20 प्रारुप की कप्तानी से मुक्त किया जा सकता है। सहवाग के अनुसार इसका कारण यह है कि अधिक क्रिकेट के कारण रोहित कप्तान बनने के बाद से ही फिट नहीं होने के कारण टी20 मुकाबले नहीं खेल पाये हैं।


सहवाग ने कहा, ‘यदि भारतीय टीम प्रबंधन के सामने टी20 कप्तान के तौर पर किसी और का नाम है तो रोहित को कप्तानी से आराम दिया जा सकता है।।' उन्होंने कहा, ‘इससे वह कार्यभार प्रबंधन और मानसिक थकान से बेहतर ढंग से निपटेगा।' उन्होंने कहा, ‘टी20 में अलग कप्तान होने से रोहित ब्रेक लेकर टेस्ट और एकदिवसीय के लिए तरोताजा हो सकेगा।'


सहवाग ने हालांकि कहा कि अगर टीम प्रबंधन तीनों प्रारूपों में एक ही कप्तान चाहता है तो रोहित सबसे बेहतर विकल्प रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि तीनों प्रारूपों में एक ही कप्तान रहे तो मुझे लगता है कि रोहित सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।' सहवाग के अनुसार टी20 विश्व कप में शीर्ष तीन स्थानों पर रोहित के अलावा ईशान किशन और लोकेश राहुल का उतारना ठीक है।


साथ ही कहा कि अभी विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतरते हैं। सहवाग ने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की भी जमकर सराहना की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.