सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रुट

Updated on 08-06-2022 10:54 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। टेलर के अनुसार जिस प्रकार रुट ने पहले टेस्ट में नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी उससे उनकी कुशलता का पता चलता है।

 रूट ने पहले ही टेस्ट में 10,000 रन के आंकड़े को भी पूरा किया है। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे और विश्व के 14वें क्रिकेटर हैं। रूट के अब टेस्ट में कुल 10,015 रन हो गये हैं ओर उन्हें तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने के लिए अब केवल 5,906 रनों की जरुरत है। टेलर के अनुसार रुट की उम्र अभी 31 साल है ओर उसके पास अभी पांच साल तक का समय है जिसमें वह एक नया रिकार्ड बना सकता है।


टेलर ने कहा, रूट के पास कम से कम पांच साल बचे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। टेलर ने कहा, रूट अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। मैंने उसे पिछले 18 महीनों से दो साल तक बल्लेबाजी करते हुए देखा है। वह अपने करियर के शीर्ष पर है, इसलिए अगर वह फिट रहता हैं उनके लिए 15,000 रन बनाने कठिन नहीं हैं।


वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तानी एलिस्टेयर कुक ने भी रुट की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे उनकी बल्लेबाजी पसंद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.