आईपीएल के 15 वें सत्र में नजर नहीं आयेंगे रुट

Updated on 31-01-2022 07:38 PM

होबार्ट । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट ने कहा है कि वह आईपीएल की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे ओर इसकी जगह मुश्किल दौर  से गुजर रही अपनी टीम की सहायता करेंगे। रूट ने 2018 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद से आईपीएल का कोई सत्र नहीं खेला है।

पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट कैरियर पर नहीं हो।उन्होंने कहा ,‘‘ इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है। इसके लिये मेरी सारी ऊर्जा चाहिये। मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिये मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं।’’ उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है।

वहीं सीरीज हारने के बाद कप्तानी पर उठ रहे सवालों पर रूट ने कहा कि वह टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।रूट ने कप्तानी को लेकर कहा कि मैं इस टीम को आगे ले जाने और चीजों को बदलने का अवसर पसंद करूंगा। इस समय हम बतौर खिलाड़ी के रूप में एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं और हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन मुझे कोशिश करने और चीजों को बदलना अच्छा लगता है। आप इंग्लैंड की टीम से जो प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं वह हम जरूर करके दिखाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.