रोवमैन पॉवेल ने नहीं की खुद की परवाह, 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए दांव पर लगा दिया करियर

Updated on 27-03-2023 08:09 PM
सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA vs WI) के बीच रविवार को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में खूब रन बरसे। पहले बैटिंग करते हुए सेंचुरियन के मैदान पर वेस्टइंडीज ने 258 रन ठोक दिये। तीसरे नंबर पर खेलने उतरे जॉनसन चार्ल्स ने शतक बनाया था। इस स्कोर के बाद टीम की जीत तय दिख रही थी लेकिन साउथ अफ्रीका के इरादे कुछ और थे। 7 गेंद रहते हुए क्विंटन डि कॉक की शतकीय पारी ने मेजबान टीम को मुकाबले में जीत दिला दी।

पॉवेल ने जीता दिल

वेस्टइंडीज यह मुकाबला भले ही हार गया लेकिन टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल दिल जीत गए। इसकी वजह है मैदान पर हुई घटना। तीसरे ओवर की 5वीं गेंद को डि कॉक ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला। गेंद पकड़ने के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल भागे। गेंद बाउंड्री लाइन के करीब थी और 5 साल का बॉल बॉय उसे उठाने की कोशिश करने लगा।

पॉवेल डाइव मारकर गेंद को रोक सकते थे। उन्होंने डाइव नहीं लगाई लेकिन उनकी स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बच्चा चोटिल हो सकता था। ऐसे में उन्होंने अपने भागने का डारेक्शन बदल दिया लेकिन स्पीड की वजह से एलईडी एड बोर्ड से जा टकराए। पॉवेल ने बच्चे को बचाने की कोशिश में खुद चोटिल हो गए। इसके बाद खेल का काफी देर रोकना पड़ा। फिजियो ने आकर उन्हें चेक दिया। हालांकि पॉवेल की चोट गंभीर नहीं थी और उन्होंने फील्डिंग करना जारी रखा।

सोशल मीडिया पर वाहवाही

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोवमैन पॉवेल को फैंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका पर सवाल भी उठ रहे हैं। क्योंकि इतने कम उम्र के बच्चे को बॉल बॉय बनाने से हमेशा चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.