रूस के राज परिवार में एक शताब्दी के बाद शाही शादी का जश्न

Updated on 03-10-2021 07:41 PM

मॉस्को रूस के राज परिवार में लंबे अंतराल लगभग एक शताब्दी के बाद शाही शादी संपन्न हुई। रूस के इतिहास में यह 100 सालों से भी अधिक समय में पहली शाही शादी है। ग्रैंड ड्यूक जॉर्ज मिखाइलोविच रोमानोव ने इटली की रहने वाली विक्टोरिया रोमानोव्ना बेट्टारिनि से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी रूसी साम्राज्य की पूर्व राजधानी सेंट पीटर्सवर्ग के एक केथोलिक चर्च में हुई।

शादी के वीडियो में दूल्हा दुल्हन के सिर के ऊपर सोने के ताज प्रतीकात्मक रूप से पहने नजर आए। यह शादी सैंकड़ों साल पुरानी शाही रस्मों के मुताबिक हुई है। रोमानोव परिवार पहली बार 1613 में सत्ता में आया और मिखाइल रोमानोव रूस के पहले रोमानोव राजा बने। इसके बाद उनके पोते पीटर ग्रेट ने गद्दी संभाली और साम्राज्य का विस्तार किया। रोमानोव परिवार ने 1917 तक शासन किया जिसके बाद रूसी क्रांति का उदय हुआ और व्लादिमीर लेनिन ने सत्ता पर कब्जा कर दुनिया के पहले कम्युनिस्ट देश की स्थापना की।


शाही परिवार के सदस्यों ज़ार निकोलस द्वितीय, ज़ारिना एलेक्जेंड्रा, उनके पांच बच्चों को एक घर में नजरबंद कर दिया गया जिसके बाद 1918 में उनकी हत्या कर दी गई। सेंट पीटरसवर्ग में शादी करने को लेकर जॉर्ज ने कहा कि रूस में यही वह पहली जगह थी जहां हम लौटे थे। जॉर्ज पूर्व शाही परिवार का हिस्सा हैं और उनकी मां ग्रैंड ड्यूक मारिया वोलाडिमरोवोना रूस की शाही गद्दी की स्व-घोषित उत्तराधिकारी हैं।

जॉर्ज के परदादा ग्रैंड ड्यूक किरिल व्लादिमीरोविच 1917 में रूस से भाग गए थे। जब लेनिन के नेतृत्व में बोलोस्की ने सत्ता संभाली तो ग्रैंड ड्यूक तब के पश्चिमी यूरोप फिनलैंड चले गए। जॉर्ज का जन्म मैड्रिड में हुआ और वह स्पेन और फ्रांस में बड़े हुए। जॉर्ज 1992 तक रूस नहीं आए लेकिन 2019 में वह मॉस्को गए। जॉर्ज की पत्नी बेट्टारिनि के पिता इतालवी राजनयिक सेवा में कार्यरत थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.