टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' की पहली प्रतिस्पर्धी बनी रुबीना दिलैक, स्टंट शो के लिए हुई रेडी

Updated on 07-05-2022 08:53 PM

मुंबई छोटे पर्दे के रियलटी शोबिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक  एक अन्य रियलटी शोखतरों के खिलाड़ी 12’  की पहली कंफर्म प्रतिभागी बन गई हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार टीवी एक्ट्रेस रुबीना ने खुद कंफर्म किया और शो के बारे में अपनी फीलिंग भी शेयर की हैं। 

रुबीना दिलैक के बयान के अनुसार, वह फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के शो के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  इसके लिए वह बेहद एक्साइटेड भी हैं।  बता दें कि आने वाले इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस शो को हमेशा की तरह इस बार भी रोहित ही होस्ट करेंगे और इस बार शो का लोकेशन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन है। रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग मई के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी, इससे पहले शो के सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के लिए भी उड़ान भरेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने कहा, 'मैंने जीवन में कई कठिनाइयों को झेला है, जिसने मुझे मजबूत बनाया है, और मैं खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने के लिए बहुत प्रेरित और उत्साहित हूं।' ‘बिग बॉस 14’ की विनर ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि रोहित शेट्टी के गाइडेंस के साथ वह इस शो की विजेता बनेंगी। वह कहती हैं- 'रोहित शेट्टी सर के गाइडेंस के साथ, मैंने अपने लिए जितना निर्धारित किया है, उससे ज्यादा हासिल करने में सक्षम होऊंगी।

इसके साथ ही मैं चाहती हूं कि सभी फैंस मेरी इस नई कोशिश में मेरा समर्थन करें।' बता दें कि रुबीना टीवी की दुनिया की सबसे चहेती अदाकाराओं में एक हैं। हालांकि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद रुबिना के फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ। बिग बॉस शो के बाद रुबीना को कई सारे म्यूजिक में भी देखा गया है। हालांकि अब टीवी की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकी हैं। रुबीना फिल्मअर्धसे बॉलीवुड में पर्दापण करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.