WTC फाइनल से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बवाल, डेविड वॉर्नर हुए बागी

Updated on 03-06-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने क्रिकेट पर जमकर भड़ास निकाली। सिडनी हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा कि जिस तरह से बोर्ड ने मेरे कप्तानी पर प्रतिबंध के मामले पर काम किया है वह अपमानजनक है। बोर्ड ने इस मामले को निपटाने बजाय इसे और अधिक लंबा कर दिया है जो काफी निराशाजनक है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

दरअसल वॉर्नर पर साल 2018 में कप्तानी से आजीवन बैन कर दिया गया था। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट में कुछ बदलाव किए जिसके तहत वॉर्नर अपने ऊपर लगे बैन को हटाने की अपील थी। हालांकि बोर्ड ने उनकी इस अपील पर अब तक पूरे तरीके से कोई फैसला नहीं सुनाया है।

क्यों लगा था डेविड वॉर्नर पर बैन?

यह पूरा मामला साल 2018 का है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी। इसी दौरे पर सैंड पेपर गेट कांड हुआ था। इस घटना में कैमरुन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर कुछ रगड़ते हुए पाया गया था। इस पूरे मामले में यह पाया गया कि वह बॉल टेंपरिंग कर रहे थे और इसमें कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की भी संलिप्तता थी।

स्मिथ और वॉर्नर उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और उपकप्तान थे। इसके बाद दोनों पर एक-एक साल का बैन लगा था जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा। इस प्रतिबंध में वॉर्नर पर आजीवन कप्तानी से बैन लगा दिया गया था।


अपने इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा, 'मैं इस पूरे मामले के कारण अपने खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहा हूं। टेस्ट मैच के दौरान लगातार मेरे पास कॉल आते रहे और मुझे खेल पर ध्यान देने के बजाए वकीलों से बात करनी पड़ रही थी। मेरे लिए यह अपमानजनक है और मुझे बहुत निराशा हुई है।'

बता दें कि वॉर्नर पिछले साल नवंबर में एक अपील दायर की थी। अपने इस अपील में वॉर्नर ने मांग की थी उन पर जो कप्तानी का बैन लगा है उसे हटा लिया जाए। इस पूरे मुद्दे पर वॉर्नर ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि, 'उनका इरादा मुझे अपमानित करने का था। मैं पैनल से चाहता था कि मेरे अपील पर एक बंद कमरे में सुनवाई हो लेकिन वह इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना चाहते
थे, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.