रूस में मस्जिद के बाहर मॉडल की सेमी न्यूड फोटोशूट पर बवाल

Updated on 22-01-2022 07:44 PM

मॉस्को। रूस में एक मॉडल की मस्जिद के बाहर सेमी न्यूड फोटोशूट करवाने पर बवाल मचा हुआ है। कई धार्मिक नेताओं ने इस फोटोशूट पर कड़ा एतराज जताया है। लोगों ने मॉडल और फोटोग्राफर के खिलाफ धार्मिक उपासना स्थल के अपमान को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

 हालकि फोटोग्राफर मारिया मारिया कटानोवा ने माफी भी मांग ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फोटोग्राफर मारिया कटानोवा ने एक अनाम मॉडल के साथ मास्को कैथेड्रल मस्जिद के बाहर एक फोटोशूट किया था। उनकी तस्वीरों और वीडियों के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही हंगामा मच गया। शेयर किए गए एक वीडियो में रूसी मॉडल चेहरे पर नकाब पहने हुए एक मस्जिद के बाहर फोटोशूट करवाती नजर रही है।

  वायरल हो रहे वीडियो में मॉडल मस्जिद के सामने अपने ओवरकोट के बटन को खोल देती है। ओवरकोट के नीचे मॉडल सिर्फ काले रंग की बिकनी पहने हुए थी। पोज दिखाने के लिए मॉडल अपने ओवरकोट को हाथों से फैलाती नजर आती है। पैरों में उसने घुटनों तक की ऊंचाई के बूट पहना हुआ था। जब वे बर्फ से ढंके फुटपाथ पर फोटोशूट कर रहे थे, तभी एक पुलिस पेट्रोल कार उनके पीछे से निकलती नजर आती है।

 इस वीडियो ने मॉस्को के मुस्लिम समुदाय को नाराज कर दिया है। बवाल बढ़ता देख फोटोग्राफर मारिया कटानोवा ने माफी भी मांग ली है। फोटोग्राफ ने सफाई में कहा कि उनके फोटोशूट में अलग-अलग धार्मिक इमारतों का इस्तेमाल किया गया है। यह एक सीरीज थी, जिसमें कई मॉडल्स के फोटोशूट किए गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वकील एलेक्जेंड्रा गुडिमेंको ने कहा कि अगर मुकदमा चलाया जाता है तो मारिया को रूसी क्रिमिनल कोड के अनुच्छेद 148 की धारा 2 के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई केस दर्ज नहीं किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.