पाकिस्‍तान में रूस के एलपीजी पर बवाल, लाखों टन गैस से सरकार ने किया किनारा, रूसी दूतावास से व‍िवाद

Updated on 28-09-2023 01:18 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और रूस एलपीजी की डिलिवरी पर अब आमने सामने हैं। राजधानी इस्लामाबाद में रूस के दूतावास की तरफ से मंगलवार को बताया गया है कि एलपीजी की पहली खेप हासिल हो गई है। रूस की तरफ पाकिस्‍तान को मिली यह दूसरी एनर्जी सप्‍लाई है। एलपीजी की रूस से पहले ईरान पहुंची और फिर पाकिस्‍तान आई है। लेकिन अब इसी विषय पर दोनों देश आमने-सामने हैं। पाकिस्‍तान को रूस से एक लाख मीट्रिक टन गैस की सप्‍लाई हुई है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत पाकिस्तान को कच्चे तेल की पहली डिलीवरी के बाद गैस की सप्‍लाई की गई है।

भुगतान संकट में घिरा पाकिस्‍तान
रूस के दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने ईरान के सरख्स स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन से पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति की है। वहीं दूसरी खेप पर अभी बातचीत जारी है। गैस की डिलिवरी ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्‍तान भयानक भुगतान संतुलन संकट से गुजर रहा है। यह ऊर्जा आयात पाकिस्तान के अधिकांश बाहरी भुगतानों को पूरा करता है। इसकी वजह से पाकिस्‍तान को रूस से रियायती ईंधन मिला है जिसने कुछ राहत भी दी है। इस्लामाबाद भुगतान संकट का सामना कर रहा है। इसकी वजह से उस पर डिफॉल्‍ट होने की खतरा भी बढ़ गया है।

जनवरी 2023 में हुई एक डील
जनवरी 2023 में रूस और पाकिस्‍तान के बीच एनर्जी डील को अंतिम रूप दिया गया था। इसके लिए रूस से एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा था। तीन दिनों तक चली मीटिंग के दौरान दोनों देश इस फैसले पर पहुंचे थे कि इस साल मार्च के अंत तक एक डील फाइनल की जाएगी। लेकिन इससे पहले सभी तकनीकी मुद्दे जिसमें इंश्‍योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन और पेमेंट जैसे मसले शामिल हैं, उन्‍हें भी सुलझा लेने की बात कही गई थी। दोनों देशों ने तब एक संयुक्त बयान जारी किया था। इसमें में कहा गया था, 'तकनीकी मसलों पर सहमति के बाद, तेल और गैस व्यापार लेनदेन को इस तरह से आगे बढ़ाया जाएगा कि इससे दोनों देशों को आर्थिक फायदा होगा।'

पाकिस्‍तान पहुंचते ही विवाद

मंगलवार को जो खेप पहुंची वह विवादों में घिर गई है। रॉयटर्स ने पाकिस्‍तान के ऊर्जा मंत्रालय के हवाले से कहा है कि जमीन के रास्‍ते ईरान से प्राइवेट कंपनियों से आयात की जाने वाली एलपीजी रूस की हो सकती है। ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि सरकार कभी खुद ईधन का आयात नहीं करती है। वहीं इस पूरे मामले पर रूस के दूतावास की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। सूत्रों की तरफ से अब इस सप्‍लाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पाकिस्‍तान के एनर्जी सेक्‍टर से जुड़े सूत्रों की मानें तो एलपीजी की मात्रा इतनी ज्‍यादा थी कि सड़क के रास्‍ते लाना मुश्किल था। सूत्रों का कहना है कि इतनी गैस को करीब 4000 कंटेनरों की मदद से देश में लाया जा सकता है।

इतनी गैस कैसे पहुंची पाकिस्‍तान
रूस में एक सूत्र की तरफ से बताया गया है कि फरवरी और अप्रैल के बीच मुख्य रूप से गैजप्रॉम के मालिकाना हक वाले ईरान के सरख्स को एलपीजी शिपमेंट करीब 5000 टन था। सूत्र की तरफ से बताया गया है कि उन्‍हें नहीं मालूम कि आखिर पांच हजार टन में से कौन सा हिस्सा ईरान से पाकिस्तान पहुंचाया गया। कच्चे तेल की डील के समय रूस ने कहा था कि पाकिस्‍तान को रूसी निजी क्षेत्र के जरिए एलपीजी खरीद की जरूरत होगी। पाकिस्तान ने कहा है कि उसने रूसी कच्चे तेल के लिए चीनी मुद्रा में भुगतान किया था लेकिन सौदे के कीमतों को कभी खुलासा नहीं किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.