रुद्रनाथ के कपाट बंद, सारा अली खान ने की पूजा:संकरे-पथरीले रास्तों से पैदल चली; भगवान रूद्रनाथ की डोली रवाना

Updated on 17-10-2025 12:39 PM

चमोली में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज यानी 17 अक्टूबर को बंद कर दिए गए। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह करीब 6:30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान और पुरानी परंपरा के अनुसार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।

प्रातकालीन पूजा और भगवान रुद्रनाथ का अभिषेक खत्म होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई। कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर के लिए रवाना हो गई। अब शीतकाल के दौरान भगवान रुद्रनाथ की पूजा और आराधना इसी गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी।

इसके बाद 18 अक्टूबर से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन गद्दी गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी, जहां अगले छह महीने तक नियमित पूजा-अर्चना होगी।

20 किलोमीटर पैदल चली सारा

सारा गुरुवार को 20 किलोमीटर की ट्रैकिंग पूरी कर बाबा रुद्रनाथ पहुंची। सारा ने अपनी ये यात्रा बुधवार को गोपेश्वर के गंगोल गांव से शुरू की थी। इसके बाद बीती वह ल्वींटी बुग्याल पहुंची जहां पर रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने फिर से ट्रैकिंग शुरू की और गुरुवार दोपहर 2 बजे रुद्रनाथ बाबा के मंदिर तक पहुंच गईं।

इस पूरी यात्रा के दौरान सारा कई पथरीले और संकरे रास्तों से गुजरीं, बीच में उन्हें कई स्थानीय ग्रामीण भी मिले, जो सारा को देखकर काफी खुश हो गए।

रास्ते में ग्रामीणों से घुल-मिल कर देखा लोक जीवन

सारा अली खान ने ट्रेकिंग के दौरान झोपड़ीनुमा ढाबों पर रुककर चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने यहां के धार्मिक विश्वास, लोक जीवन और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जाना। अभिनेत्री ने पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण संस्कृति से खासा प्रभावित होकर इसे यादगार अनुभव बताया।

रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया मंदिर

इसके पहले मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और मंदार के सफेद फूलों से सजाया गया है। पुजारी और हकहकूकधारी जंगल से ये पुष्प लाए, ताकि भगवान भोलेनाथ को शीतकालीन समाधि में सजाया जा सके।

कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की डोली सूर्यास्त से पहले गोपीनाथ मंदिर में पहुंचाई जाएगी, जहां अगले छह महीने तक शीतकालीन पूजा-अर्चना आयोजित होगी। इस धार्मिक आयोजन में हकहकूकधारी, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु पहले से ही धाम में मौजूद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.