रमीसर्किल ने रितिक रोशन के साथ लॉन्च किया ‘रहो एक कदम आगे’कैंपेन का चौथा एडिशन

Updated on 07-02-2023 07:33 PM

नई दिल्ली: अपनी श्रेणी में मार्केट लीडर रमीसर्किल ने ब्रांड एंबेसडर रितिक रोशन के साथ अपने कैंपेन रहो एक कदम आगेका चौथा एडिशन लॉन्च किया है। इसमें एक्शन पैक्ड कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे रितिक अपनी असल जिंदगी में और ऑनलाइन रमी के खेल में अपने कौशल का प्रयोग करते हैं।

अपनी थीम के अनुरूप इस लोकप्रिय कैंपेन के चौथे एडिशन में दिखाया गया है कि कैसे आगे की सोच, कौशल और बुद्धिमानी बेहतर गेमप्ले के लिए जरूरी है।

सालभर से चल रहे इस कैंपेन में कई क्रिएटिव फिल्में बनी हैं, जिनकी मूल थीम रहो एक कदम आगेकी कैचलाइन के साथ स्किल गेमिंग पर फोकस करना है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्लानिंग, सोच, परिस्थिति के अनुरूप प्रतिक्रियाऔर सही फैसले आदि से जीत की रणनीति तैयार होती है। रमीसर्किल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में रितिक रोशन के साथ सालभर चले इस अभियान के तहत चार वीडियो कैंपेन रिलीज हुए हैं, जिन्होंने समय-समय पर इस कैंपेन को नई ऊर्जा दी है और साथ ही उपभोक्ताओं की रुचि को भी बढ़ाया है।

कैंपेन के चौथे संस्करण को लेकर गेम्स 24x7 के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट- ब्रांड एवं मार्केटिंग स्ट्रेटजी अविक दास कानूनगो ने कहा, ‘हम रितिक रोशन के साथ अपने रहो एक कदम आगेकैंपेन के तहत चौथा वीडियो कैंपेन जारी करते हुए रोमांचित हैं, जिसमें रितिक अपने खास और स्किल पैक्ड मूव्स करते नजर आते हैं, जिससे यह पता चलता है कि जिंदगी और रमी में जीत के लिए सही फैसला करना कितना अहम है। हमारे लिए यह साल बहुत रोमांचक रहा है, जिसमें हमने गेम के रोमांच को प्रदर्शित करने के साथ ही कौशल एवं जिम्मेदारी से खेलने के ब्रांड मैसेज को भी मजबूती से सबके सामने रखा है। इन कैंपेन ने रमीसर्किल को ऑनलाइन रमी के लिए एक वरीयता वाले प्लेटफॉर्म के रूप में सामने रखा है, जहां खिलाड़ी अपनी खेलने की क्षमता से आगे बढ़ते हैं और अन्य दक्ष खिलाड़ियों से मुकाबला करते हैं।

रमीसर्किल के साथ गठजोड़ पर रितिक रोशन ने कहा, ‘पिछले सालभर इस कैंपेन से जुड़े रहना मेरे लिए शानदार रहा है। ऑनलाइन रमी मनोरंजन का लोकप्रिय माध्यम बनकर सामने आ रहा है और मुझे पसंद है जिस तरह रमीसर्किल ने एक रेस्पॉन्सिबल गेमिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह देखना रोचक है कि कैसे सोच समझकर सही फैसला करना जिंदगी और रमी जैसे कौशल वाले खेल में जीतने के लिए जरूरी है।

रहो एक कदम आगेकैंपेन की चौथी फिल्म में दिखाया जाता है कि रितिक एक विचित्र जगह फंसे हैं, जहां वह उसी तरह से सही फैसला करते हैं, जैसे रमी के अपने खेल में सही कदम बढ़ाते हैं। उन्हें सावधानी के साथ गेम में सही कार्ड को डिस्कार्ड और पिक करते हुए भी देखा जा सकता है। फिल्म को डीडीबी मुद्रा ने डिजाइन किया है। इस मल्टीमीडिया कैंपेन का यह चौथा वीडियो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगा और यूट्यूब एवं शेयरचैट जैसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म के साथ-साथ विभिन्न ओटीटी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

2009 में अपनी लॉन्चिंग के अब तक रमीसर्किल ने कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साझेदारी करते हुए भारत में गेमिंग के लाखों दीवानों से जुड़ने के अपने अभियान को बढ़ाया है।

अपने शानदार यूआई/यूएक्स, पर्सनलाइज्ड प्लेयर जर्नी, फ्री-टु-एंटर टूर्नामेंट और आधुनिकतम टेक्नोलॉजी के दम पर रमीसर्किल उन खिलाड़ियों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है, जो रोमांच और आनंद के साथ-साथ रमी के खेल में अपने कौशल और अपनी योग्यता को भी आंकना चाहते हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.