चेपॉक में बरसेंगे रन या गेंदबाजी में बरपेगा कहर, जानें कैसा है क्वालीफायर 1 के लिए पिच और मौसम का हाल

Updated on 23-05-2023 09:03 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस सीजन में गुजरात और सीएसके की टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। पहली टक्कर में गुजरात की टीम सीएसके पर भारी पड़ी थी। ऐसे में सीएसके की कोशिश होगी कि वह अपने घर में गुजरात से हार का बदला लेकर फाइनल का टिकट हासिल करें। हालांकि सीएसके के लिए यह जीत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह गुजरात को आईपीएल में अब तक नहीं हरा पाया है।

ऐसे में धोनी के घर में गुजरात को संभलकर मैदान पर उतरना होगा। हालांकि पहले क्वालीफायर मैच में अगर कोई टीम हार भी जाती है तो उसे एक दूसरा मौका मिलेगा लेकिन सीएसके और गुजरात में से कोई नहीं चाहेगी कि वह दूसरे क्वालीफायर के लिए जाए। दोनों की कोशिश होगी कि वह पहले क्वालीफायर में ही जीत हासिल फाइनल में अपनी जगह को सुरक्षित करें। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं पहले चेपॉक के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच के लिए कैसी रहेगी पिच और क्या है मौसम का हाल।

सीएसके बनाम गुजरात, पिच रिपोर्ट (CSK vs GT Pitch Report)


एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को अच्छी और एक समान उछाल के लिए जाना जाता है। इस कारण पिच से बल्लेबाजों को काफी अधिक मदद मिलने की उम्मीद रहती है। बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेलने सकने में सक्षम होते हैं। हालांकि बीच के ओवर्स में स्पिनर्स अपना दबदबा बना सकते हैं। ऐसे में जिस भी टीम ने स्पिन अटैक को अच्छे से संभाल लिया उसका मैच में जीतने की संभावना अधिक हो सकती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां के मैदान पर रनों का पीछा करते हुए टीम काफी सफल रही है।

वहीं आंकड़े की बात की जाए तो गुजरात और सीएसके की टीम ने कुल तीन बार इस लीग में एक दूसरे भिड़ चुकी है। हालांकि यह पहला मौका होगा जब गुजरात की टीम ने चेपॉक के मैदान पर खेलने उतरेगी। ऐसे में हार्दिक पंड्या ने एंड कंपनी के सामने चुनौती काफी मुश्किल होने वाली है।

कैसा रहेगा मौसम?


वहीं चेन्नई के तापमान की बात की जाए तो मौसम बिल्कुल साफी रहने की उम्मीद है। दिन का अधिक तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद। हालांकि मुकाबला सामना को 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। ऐसे में उस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत तो रहेगी लेकिन उमस जरूर परेशान कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.