रुश्दी बच गए...मैं हैरान हूं

Updated on 18-08-2022 05:23 PM

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी उनके जिंदा बच जाने से हैरान है। 24 साल के हादी मतार ने 12 जुलाई सुबह 11 बजे चौटाउक्वा इंस्टीटयूशन पहुंचे रुश्दी पर चाकू से 10-15 बार हमला किया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए गए इंटरव्यू में आरोपी मतार ने कहा- जब मैंने सुना कि वो बच गए हैं तो मैं सरप्राइज था। मुझे लगा नहीं था कि वे बच पाएंगे। मैं ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला का सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं। मैंने रुश्दी के उपन्यास के कुछ पन्ने पढ़े थे। मैं उसके (रुशदी) बारे में इतना ही कहूंगा कि मुझे वह व्यक्ति पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह अच्छा इंसान है। उसने इस्लाम पर हमला किया। उसने इस्लाम मानने वालों की मान्यताओं और विश्वास पर हमला किया।

हमले का ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से नहीं कोई लिंक
मातर शिया चरमपंथ और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रति सहानुभूति रखता है। जांच एजेंसियां इस एंगल पर छानबीन कर रहे थे, लेकिन आरोपी ने बताया कि वो ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के संपर्क में नहीं था। उसने ये हमला किसी के कहने पर नहीं किया। मतार ने कहा कि उसे किसी ट्वीट के पता चला था कि रुश्दी चौटौक्वा इंस्टीट्यूशन में होने वाले एक प्रोग्राम में शामिल होंगे।

हमले की वजह साफ नहीं
रुश्दी के खिलाफ 33 साल पहले उन्हें जान से मारने का फतवा जारी किया गया था। ये फतवा उनकी लिखी किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को लेकर जारी हुआ था। किताब से इस्लामिक कट्टरपंथी भड़क गए थे। न्यूयॉर्क में उन पर हुए हमले को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि, आरोपी मतार ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उसने हमला क्यों किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.