रूस ने देर रात खारकीव पर फिर से हवाई हमले ‎किए, कई इमारतों में लगी आग

Updated on 06-03-2022 08:17 PM

कीव रूस ने 11वें दिन यूक्रेन पर हमला फिर तेज कर दिया है। रूस ने देर रात खारकीव पर फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में कई इमारतों में आग लग गई है। हालांकि अभी इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। मालूम हो कि रूस ने कल यूक्रेनी शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर की घोषणा की थी, लेकिन नागरिकों को वहां सुरक्षित निकालने के लिए बनाया गया ह्यूमन कॉरिडोर बहुत देर तक खुला नहीं रह सका।  कुछ ही घंटे बात रूस ने फिर से हमले शुरू कर दिए थे।

यूक्रेन ने आईएईए (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) को बताया था कि रूसी सेना ने जेपोरिजजिया परमाणु संयंत्र की साइट पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि संयंत्र के छह रिएक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। वहीं दो दिन पहले अमेरिका ने यूएनएससी की आपातकाली बैठक में रूस से कहा था कि वह परमाणु संयंत्रों को युद्ध का हिस्सा ना बनाए।  यूक्रेन के रष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर मदद मांगी है।

 जानकारी के मुताबिक जेलेंस्की ने बाइडेन से रूस पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंध जारी रखने की बात कही है। साथ ही यूक्रेन को जल्द से जल्द आर्थिक मदद पहुंचाने की मांग की है। यूक्रेन और रूस जंग खत्म करने के लिए सोमवार को तीसरे चरण की वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है। हालांकि पिछली दोनों बातचीत में युद्ध को रोकने का कोई हल नहीं निकला पाया था। उम्मीद है कि तीसरे चरण की बातचीत में कोई हल निकल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.