सीरिया में भिड़े रूस और अमेरिका, पुतिन के लड़ाकू विमानों ने यूएस प्रीडेटर ड्रोन पर बरसाए गोले, देखें वीडियो

Updated on 26-07-2023 03:13 PM
मॉस्को/वॉशिंगटन : यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में एक रिपोर्ट दावा कर रही है कि पश्चिमी एशिया में दोनों की 'भयानक' झड़प हुई है जिसमें एक रूसी फाइटर जेट ने अमेरिकी रीपर ड्रोन पर हमला कर दिया। सीरिया में आईएसआईएस आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिकी वायु सेना के मिशन में रूसी लड़ाकू विमानों ने 'खतरनाक' तरीके से दखल दिया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह घटना रविवार को हुई, जब एक एमक्यू-9 रीपर खोजबीन कर रहा था।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, झड़प के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में एक रूसी एसयू-35 फाइटर जेट को ड्रोन के बेहद करीब आते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान ड्रोन के रास्ते में गोले बरसाता हुआ प्रतीत होता है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्टाइल ने अमेरिकी ड्रोन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अमेरिकी वायु सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि यह घटना आईएसआईएस आतंकियों को निशाना बनाने वाले एक मिशन के दौरान हुई।

ड्रोन से कुछ ही मीटर दूर था विमान

अमेरिकी हवाई बेड़ा पश्चिमी एशिया में खतरनाक आतंकवादियों को मारने के लिए छापेमारी कर रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने कहा, '23 जुलाई, 2023 को देर रात 12:23 बजे एक रूसी लड़ाकू विमान ने आईएसआईएस के खिलाफ मिशन पर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन के करीब 'खतरनाक ढंग से' उड़ान भरी। इसने एमक्यू-9 के रास्ते को बाधित किया और विमानों के बीच सिर्फ कुछ मीटर की दूरी के साथ गोले दागे।

पश्चिमी एशिया में आमने-सामने रूस और अमेरिका

उन्होंने कहा, 'रूसी गोलेबारी में यूएस एमक्यू-9 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। अच्छी बात यह रही कि एमक्यू-9 चालक दल उड़ान बनाए रखने और ड्रोन को उसके बेस तक सुरक्षित पहुंचाने में कामयाब रहा।' इससे पहले रूसी विमानों के एक अन्य बेड़े ने कथित तौर पर इस महीने पश्चिमी एशिया में ही दो बार अमेरिकी ड्रोन पर हमला किया था। 5 जुलाई को, रूसी एसयू-35 लड़ाकू विमानों ने कई अमेरिकी ड्रोनों की ओर गोलेबारी की जिससे सभी के दुर्घटनाग्रस्त होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.