पाकिस्तान को सस्ता तेल नहीं देना चाहता रूस? पहले ही जता दिया अमेरिका का डर, देखते रह गए बिलावल

Updated on 31-01-2023 06:50 PM

मॉस्को: रूस ने पाकिस्तान को तेल का लालच दिखाकर अमेरिका का डर जता दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिका सार्वजनिक रूप से और बेशर्म व आक्रमक तरीके से भारत, चीन और तुर्किये जैसे देशों को उसके साथ कारोबार करने से रोकने के लिए धमकाने के बाद अब पाकिस्तान के साथ ऊर्जा सहयोग को बाधित कर सकता है। लावरोव ने रूस की यात्रा पर आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

 

लावरोव ने जताया अमेरिका का डर


लावरोव कहा कि अमेरिका ने लगभग सभी से सार्वजनिक रूप से और शर्मनाक व आक्रमक तरीके से कहा है कि रूस के साथ आप व्यापार नहीं कर सकते हैं। हाल में चीन को धमकी दी और भारत, तुर्किये और मिस्र को भी चेतावनी दी। कोई ऐसा देश नहीं है जिसे अमेरिका ने नव उपनिवेशवादी संदेश नहीं भेजा हो।अमेरिका लगातार रूसी कंपनियों के साथ व्यापार करने पर उसके प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी देता रहा है, जो उसने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस के खिलाफ लगाए हैं और इससे बचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता रहा है।

लावरोव बोले- अमेरिका बाधित कर सकता है करार


लावरोव ने कहा कि जहां तक अमेरिका का सवाल है, वे हमारे ऊर्जा को लेकर किए करार को बाधित करेंगे, वे तय है कि इसके बीच में आएंगे। हाल में रूसी ऊर्जा मंत्री निकोले शुल्गिनोव के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान यात्रा के बाद बिलावल भुट्टो की यह पहली रूस यात्रा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को तेल देने की संभावना का जायजा लेने इस्लामाबाद गया था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.