रूस चुनाव: यूनाइटेड रशिया पार्टी को बढ़त

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

मॉस्को रूस में संसदीय चुनाव के प्रारंभिक नतीजों में क्रेमलिन समर्थक पार्टी यूनाइटेड रशिया को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न दलों के 225 उम्मीदवारों के लिए देश के लगभग 30 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में गणना के परिणाम के अनुसार यूनाइटेड रशिया को 45 प्रतिशत मत मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुरजोर समर्थन करने वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी संसद में दो तिहाई बहुमत ला पायेगी या नहीं।

 इन आंकड़ों के दम पर ही वह संविधान में बदलाव कर पाएगी। इस आम चुनाव को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर पकड़ को मजबूत बनाने के पुतिन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान संसद (स्टेट डूमा) पर नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। रूसी अधिकारियों द्वारा क्रेमलिन के सबसे प्रमुख विरोधी एलेक् सी नवलनी से जुड़े संगठन को चरमपंथी घोषित करने के बाद रविवार को चुनाव में महत्वपूर्ण विपक्षी उपस्थिति का अभाव रहा। साथ ही, आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप भी लगाया जा रहा है, जिसमें फर्जी मतदान, अपर्याप्त सुरक्षा और चुनाव पर्यवेक्षकों पर दबाव आदि शामिल हैं। चुनाव से पहले, पुतिन ने आशा व्यक्त की कि यूनाइटेड रशिया संसद में अपना प्रभुत्व बनाए रखेगी, जहां उसके पास अभी 450 में से 334 सीटें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.