रूस ने दागी घातक जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल

Updated on 22-03-2022 08:08 PM

कीव रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है और अब वह लगातार आक्रामक होता जा रहा है वह अपने विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। शनिवार को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का इस्तेमाल करके पश्चिमी देशों की ओर से दिए गए हथियारों के गोदाम को तबाह कर दिया। बीते दिनों रूस ने एक दिल दहला देने वाला वीडियो जारी किया था जिसमें उसकी जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल के लॉन्च को देखा गया था।

दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल सिर्फ पांच मिनट में लंदन को निशाना बना सकती है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार 9 मार्च को जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जिरकॉन मिसाइल एडमिरल गोर्शकोव फ्रिगेट से वाइट सी में दागी जा रही है। यह वीडियो ऐसे समय पर जारी किया गया जब पुतिन और उनके अधिकारी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कोई देश युद्ध में हस्तेक्षप करता है तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। इस महीने की शुरुआत में पुतिन ने अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था।

जिरकॉन मिसाइल इस साल सेना में शामिल हुई है। पुतिन ने कहा था कि इसके 'सफल परीक्षण' किए जा चुके हैं। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर में फिल्माया गया था लेकिन पश्चिम में खौफ पैदा करने के लिए रूस ने इसे अब जारी किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के टीवी चैनल ने कहा कि रूसी जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल की शक्तियां अब सभी के सामने हैं। चैनल ने कहा कि जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल की गति इतनी अधिक है कि यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी मात दे सकती है।

 चैनल ने कहा, 'इस मिसाइल का लॉन्च इतना तेज होता है कि टारगेट को हिट करने के बाद ही इसका पता चलता है।' पुतिन ने दिसंबर में कहा था, 'जिरकॉन हमारी सबसे नई मिसाइल है जो समुद्र से समुद्र और जमीन पर हमला करने में सक्षम है। इसका परीक्षण बिना किसी बाधा के सफल रहा।' माना जाता है कि यह मिसाइल 1000 किमी दूर स्थित टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। हालांकि कुछ अपुष्ट रिपोर्ट इसकी रेंज 2000 किमी होने का भी दावा करती हैं। जिरकॉन एक एंटी शिप क्रूज मिसाइल है जिसका पिछले साल परमाणु सबमरीन से परीक्षण किया गया था।

पुतिन ने वर्ष 2018 में कहा था कि यह मिसाइल दुनिया के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकती है और अमेरिका के बनाए डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक क्रूज मिसाइल ध्वनि की 7 गुना रफ्तार या मैक 7 की गति से हमला करने में सक्षम है। पश्चिमी विश्लेषक रूस की इस ताकत पर सवाल उठाते हैं लेकिन यह भी कहते हैं कि हाइपरसोनिक मिसाइल को ट्रैक करना और उसे इंटरसेप् करना असंभव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.