रूस ने यूक्रेन के मेलितोपोल के मेयर को किया आजाद

Updated on 17-03-2022 07:23 PM

कीव। यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित शहर मेलितोपोल के महापौर को रूस की सेना ने पांच दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद मुक्त कर दिया है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ अन्द्रेई येरमक ने यह जानकारी दी लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि महापौर को कैसे छोड़ा गया।

यहां की एक स्थाई समाचार एजेंसी ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया था कि यूक्रेन ने पिछले हफ्ते हिरासत में लिए गए मेलिटोपोल शहर के मेयर मुक्त कराने के लिए 9 पकड़े गए रूसी सैनिकों को रिहा किया है। हालांकि, मामले में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने यह तो बताया कि मेयर इवान फेडोरोव को रिहा कर दिया गया है लेकिन उन्होंने इस पर कोई डिटेल नहीं दिया कि उन्हें कैसे मुक्त कराया गया।

इंटरफैक्स यूक्रेन ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रेस सलाहकार दरिया जारिवनाया के हवाले से कहा कि इवान फेडोरोव को रूसी कैद से रिहा कर दिया गया। इसके लिए, रूस को 9 गिरफ्तार सैनिक सौंपे गए थे, जो 2002 और 2003 में पैदा हुए थे। ये सैनिक वास्तव में बच्चे हैं। यूक्रेन ने कहा था कि पिछले शुक्रवार को रूसी सेना ने फेडोरोव का अपहरण कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.