सऊदी एयरबेस पर हमले के लिए ईरान को रूस ने दी खुफिया जानकारी, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा

Updated on 30-03-2026 11:24 AM
कीव: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से भीषण लड़ाई जारी है। वैसे तो यह युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा है, लेकिन इसके पीछे के खिलाड़ी दूर तक हो सकते हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका के खिलाफ लड़ाई में रूस ईरान की मदद कर रहा है। जेलेंस्की ने दावा किया कि सऊदी अरब में एक अमेरिकी सैन्य बेस पर हमले से पहले रूस ने ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा की थी।

जेलेंस्की का रूस को लेकर दावा

कतर की यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत यकीन है कि रूस ने ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा की थी। जेलेंस्की ने कहा, 'मुझे लगता है कि ईरानियों की मदद करना रूस के ही हित में है। मुझे सिर्फ ऐसा लगता नहीं है, बल्कि मुझे पक्का पता है कि वे जानकारी आपस में शेयर करते हैं। क्या वे ईरानियों की मदद करते हैं? बिल्कुल। कितने प्रतिशत? 100 प्रतिशत।'

हमले से एक दिन पहले रूसी सैटेलाइट ने ली तस्वीर

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने NBC न्यूज के साथ यूक्रेनी इंटेलिजेंस की जानकारी साझा की थी। इसके अनुसार, रूसी सैटेलाइट्स ने 20 मार्च, 23 मार्च और 25 मार्च को प्रिंस सुल्तान एयर बेस की तस्वीरें ली थीं। इसी बेस पर 26 मार्च को ईरान ने हमला किया था, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक घायल हो थे। इस बेस पर अमेरिकी और सऊदी सेनाएं तैनात हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का इस तरह बार-बार इमेजिंग करना कोई आम बात नहीं है। उन्होंने इसके पीछे एक व्यवस्थित पैटर्न की बात की।जेलेंस्की ने रूस को लेकर गंभीर दावे किए हैं, लेकिन इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है। यूक्रेन ने सैटेलाइट तस्वीरों का अभी तक कोई सीधा सबूत नहीं दिया है। रूस ने भी इस तरह के आरोपों को खारिज किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में इस बात से इनकार किया था कि मॉस्को ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा है। हालांकि, लावरोव ने मॉस्को और तेहरान के बीच सैन्य सहयोग को स्वीकार किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.