चांद पर 47 साल बाद जा रहा रूस, जानें क्‍या है लूना 25 मिशन? चंद्रयान-3 से किस तरह है अलग

Updated on 11-08-2023 02:07 PM
मॉस्को: रूस ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने से जुड़ा लूना-25 मिशन लॉन्च कर दिया है। 47 वर्षों में यह रूस का पहला मिशन है। इससे पहले जब यह सोवियत संघ था तब 18 अगस्त 1976 को लूना 24 मिशन चांद पर उतरा था। यह एक मानवरहित अंतरिक्ष यान है जो रूस के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से उड़ा। सोयुज-2 फ्रीगेट रॉकेट के जरिए लूना 25 को स्थानीय समयानुसार सुबह 8.10 बजे लॉन्च किया गया। इस रॉकेट का एक स्टेज रूस के एक गांव में गिर सकता था, जिसके कारण उसे खाली करा दिया गया था।


लूना 25 से पहले भारत का चंद्रयान-3 मिशन जुलाई के मध्य में लॉन्च किया गया था। दोनों के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की संभावना है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कौन उतरेगा यह देखने के लिए दुनिया स्पेस में हो रही इस रेस पर नजर गड़ाए हुए है। लूना 25 को लूना ग्लोब लैंडर भी कहा जाता है। यह एक वर्ष तक चंद्रमा की ध्रुवीय मिट्टी की संरचना और बहुत ही पतले चंद्र बाह्यमंडल या चंद्रमा के अल्प वातावरण में मौजूद प्लाज्मा और धूल का अध्ययन करेगा।

क्या है लूना-25 की खासियत

रूस का यह लैंडर चार टांगों वाला है। इसमें लैंडिंग रॉकेट, प्रोपेलेंट टैंक, सोलर पैनल, कंप्यूटर और चांद की मिट्टी खोदने वाली एक रोबोटिक आर्म होगा। शुरुआत में रोस्कोस्मोस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने लूना 25 के साथ ही लूना 26, लूना 27 और मंगल ग्रह के रोवर पर एकसाथ काम करने की योजना बनाई थी। लेकिन दोनों के बीच यह पार्टनरशिप रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद खत्म हो गई।

चंद्रयान-3 में क्या है अलग

भारत का चंद्रयान 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके भी 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना है। इसी सप्ताह उसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया है। इस मिशन की खासियत की बात करें तो इसमें एक लैंडर, रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है। लूना 25 में रोवर नहीं है। अगर रूस का मिशन भारत से पहले लैंड हो भी जाता है, तो भी दक्षिणी ध्रुव पर रोवर चलाने वाला पहला देश भारत ही बनेगा। हालांकि लूना 25 जहां एक साल का मिशन है तो भारत का चंद्रयान सिर्फ 14 दिनों तक चांद की कक्षा में रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.