रूस ने बढ़ाई आक्रामकता यूक्रेन पर बमवर्षक विमानों से किया हमला, दक्षिणपूर्वी शहर में दागी क्रूज मिसाइल

Updated on 17-07-2022 08:52 PM

यूक्रेन यूक्रेन पर लगातार हमले तेज कर रहा रूस अब और आक्रामता से साथ विमानों से बम बरसा रहा है। शुक्रवार देर रात यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर में क्रूज मिसाइल दागी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, रूस ने राजधानी कीव से दक्षिण पश्चिम में स्थित विनित्सिया पर मिसाइल हमला किया था जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। रूस का सैन्य अभियान मुख्य रूप से यूक्रेन के पूर्व में डोनबास पर केंद्रित है, लेकिन रूसी सेना देश के अन्य इलाकों पर भी बमबारी कर रही हैं ताकि यूक्रेन के नेताओं का मनोबल तोड़ा जा सके।


यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि टीयू-95एमएस बमवर्षक विमानों के जरिये दनिप्रो में स्थित एक फैक्टरी पर रात 10 बजे कई केएच-101 क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। वायु सेना ने कहा कि चार मिसाइलों को रोकने में सफलता मिली। क्षेत्र के गवर्नर वैलेन्टिन रेजनिचेंको ने कहा कि फैक्टरी और आसपास की सड़कों पर मिसाइल गिरी जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

 इस बीच, रूसी सेना ने यूक्रेन के अन्य इलाकों में हमला किया है। युद्ध के करीब पांच महीने पूरे होने के मद्देनजर रूस की कोशिश यूक्रेनी नेताओं के अटूट मनोबल को तोड़ने की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को आक्रमण की शुरुआत की थी। एक रूसी पनडुब्बी द्वारा यूक्रेनी शहर विनित्सिया पर किए गए ताजा क्रूज मिसाइल हमले में नागरिकों की जान जाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश है।


जंग के जारी रहने के बीच रूस ने यूक्रेन को काला सागर के माध्यम से लाखों टन अनाज निर्यात करने की अनुमति देने के लिए एक संभावित सौदे को लेकर बातचीत में प्रगति के संकेत दिए। उच्च खाद्य कीमतों का सामना करने वाले देशों को इस सौदे से राहत मिल सकती है। रूस, तुर्की, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र के बीच इस सप्ताह इस्तांबुल में हुई वार्ता की ओर इशारा करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा

 कि एक अंतिम दस्तावेज तैयार किया गया है और यूक्रेनी बंदरगाहों के माध्यम से अनाज भेजने में सहूलियत संबंधी रूसी प्रस्ताव का अधिकतर बड़े प्रतिभागियों ने समर्थन किया है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध के दौरान रूसी बलों ने नागरिकों को निशाना बनताते हुए 17 हजार से अधिक हमले किये, जिनमें हजारों लड़ाके और नागरिक मारे गये, जबकि लाखों लोगों ने घर छोड़ दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.