यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बढ़ाई सैनिकों की संख्या छिड़ सकती है जंग

Updated on 13-09-2021 08:28 PM
कीव । यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव में कोई कमी नहीं आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आगाह करते हुए रूस के साथ युद्ध की 'आशंका' जताई और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक तत्काल बैठक का आह्वान किया। रूस ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन की सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था। साल 2014 के बाद पूर्वी यूक्रेन में कम से कम 14,000 लोग संघर्ष में मारे जा चुके हैं। याल्टा यूरोपीय रणनीति (वाईईएस) शिखर सम्मेलन में बोलते हुए वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध 'संभव' हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सबसे बुरी चीज है जो हो सकती है लेकिन दुर्भाग्य से इसकी आशंका है। जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उन्होंने पुतिन के साथ बैठक करने और दोनों देशों के बीच संघर्ष पर चर्चा करने की बहुत कोशिश की लेकिन अभी तक कोई मीटिंग संभव नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में सोचने का समय नहीं है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है, 'मुझे इस बात में ज्यादा दिलचस्पी है कि क्या हम वास्तव में महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के उद्देश्य से मिल सकते हैं न कि ऐलान के तौर पर, जैसा कि वह कई देशों के साथ करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि वे मुद्दों को सुलझाने में समझदारी नहीं देखते हैं। वह नहीं चाहते कि युद्ध खत्म हो और संघर्ष के मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जा सके। रूसी सेना बेलारूस के साथ पिछले एक दशक में यूरोप के सबसे बड़े युद्धाभ्यास से जुटी हुई है। माना जा रहा है कि रूस का यह शक्ति प्रदर्शन दरअसल अमेरिका को संदेश देने की कोशिश है। युद्धाभ्यास की शुरूआत 9 सितंबर को हुई थी। 16 सितंबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में 200,000 सैन्यकर्मी शामिल हो रहे हैं। रूस और बेलारूस के इस मिलिट्री एक्सरसाइज के नाटो देशों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल, बेलारूस के साथ भी कई यूरोपीय देशों का विवाद है। इतना ही नहीं, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको पर मानवाधिकार के हनन का भी आरोप लग चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.