यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए रूस बना रहा है एक सूची

Updated on 25-02-2022 07:18 PM

न्यूयार्क। रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच, फेसबुक ने यूक्रेन के लोगों को अकाउंट लॉक करने की सलाह दी है। फेसबुक ने कहा कि यूक्रेन में लोग सुरक्षा कारणों के चलते अपना फेसबुक अकाउंट लॉक कर सकते हैं। क्योंकि, रूस यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए सूची बना रहा है। फेसबुक ने कहा कि यूक्रेन के लोग ऐसे लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें वे नहीं जानते हैं।

या फिर जिनकी प्रोफाइल फोटो देखी या फिर डाउनलोड नहीं की जा सकती है। फेसबुक ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कंपनी ने इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टूल भी एड किया है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी देते हुए बताया था कि रूसी सेना यूक्रेनियन के लोगों को मारने या उन्हें कब्जे के बाद कैंप भेजने के लिए सूची बना रही है।  फेसबुक ने कहा कि उसके पास स्थिति की निगरानी करने वाली एक टीम है। फेसबुक की टीम ने खाता-लॉकिंग सुविधा शुरू की है। फेसबुक के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनियन वन क्लिक टूल से अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं।

वहीं, रूस के हमले में यूक्रेन में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.