यूक्रेन से जंग में सर्दी को हथियार बना रहा रूस:हिटलर-नेपोलियन मौसम की वजह से जीती बाजी हारे

Updated on 10-12-2022 06:00 PM

28 नवंबर 2022 को रोमानिया के बुखारेस्ट शहर में नाटो के विदेश मंत्रियों की एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद रूस पर आरोप लगाया गया कि वो यूक्रेन जंग में ठंड को खतरनाक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।

नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने चेताया कि अगर रूस रुका नहीं, तो यूक्रेन के हालात बदतर हो जाएंगे। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मौसम ने किसी युद्ध पर इस तरह का असर किया हो। नेपोलियन से लेकर हिटलर तक ने अपने कई दुश्मनों को हराया, लेकिन उन्हें ठंड के सामने घुटने टेकने पड़े।

इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कैसे ठंड का इस्तेमाल कर रूस यूक्रेन को और तबाही की ओर ले जा सकता है ? मौसम का युद्ध पर कैसे असर पड़ता है? युद्ध के मैदान की वो कहानियां जिसमें मौसम ने पलट दिया था नतीजा।

ठंड में बढ़ेंगी यूक्रेन की मुश्किलें

यूक्रेन में जैसे-जैसे तापमान गिरेगा वैसे-वैसे युद्ध के बीच फंसे लोगों के लिए जिंदगी जीना और मुश्किल हो जाएगा। वजह है रूस की तरफ से हो रहे मिसाइल अटैक। इन हमलों से पूरे यूक्रेन में एनर्जी सप्लाई को तबाह किया जा रहा है। इसके चलते पिछले हफ्ते कीव के 70% इलाके में बिजली-पानी नहीं था।

अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी का मानना है कि आने वाले ठंड के महीनों में यूक्रेन जंग धीमी पड़ेगी। वहीं यूक्रेन के मुताबिक रूस अपने हवाई हमलों में और तेजी ला सकता है। यूक्रेन की सदर्न डिफेंस फोर्सेस की प्रवक्ता नाटालिया गुमनेयुक ने कहा कि रूस पिछले हफ्ते की तरह यूक्रेन पर मिसइलों से एक बड़े हमले की तैयारी में है।

जाहिर है कि पिछले दिनों हुए एनर्जी सप्लाई पर हमले के असर से यूक्रेन अभी तक नहीं निकल पाया है। ऐसे में आगे भी अगर रूस इसी तरह के हमले करेगा तो वहां के लोगों की हालत और खराब होगी। जिसका फायदा रूसी सेना को आगे बढ़ने में मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.