रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े बिजली संयंत्र पर किया कब्ज़ा

Updated on 29-07-2022 10:58 PM

कीव रुसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े पावर प्लांट वुहलेहिर्स्क पर कब्ज़ा जमा लिया है। एक वीडियो में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने बताया कि रूस ने एक छोटी सामरिक बढ़त हासिल कर ली है। ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कि रूस अब आक्रामक युद्ध लड़ने की जगह स्ट्रेटेजिक डिफेंस की मुद्रा में गया है। रूस महत्वपूर्ण पूर्वी डोनेट्स्क औद्योगिक क्षेत्र में यूक्रेन की आक्रामक क्षमता को कमजोर करने के प्रयास में स्ट्रेटेजिक हमले कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस की यह रणनीति सफल होने पर हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे, जहां से हम अपने क्षेत्रों को रुसी सेना से मुक्त नहीं करा पाएंगे और हमें बातचीत के लिए राजी होना पड़ेगा।


उल्लेखनीय है कि यूक्रेन आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने दक्षिणी शहर खेरसॉन पर फिर से कब्जा करना चाहता है, जिस पर पिछले दिनों रूस ने कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के एक वरिष्ठ सलाहकार एरेस्टोविच के अनुसार रूस अब अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहा है। एरेस्टोविच ने बताया कि रूसी सेना यूक्रेन के तीन दक्षिणी क्षेत्रों में सैनिकों की बड़े पैमाने पर तैनाती कर रही है।


उन्होंने कहा कि रूस भी दक्षिण में मेलिटोपोल और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में सेना भेज रहा है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डैनिलोव ने भी पहले ट्वीट कर कहा था कि रूस खेरसॉन की दिशा में अधिकतम सैनिकों की तैनाती कर रहा है। हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या का कोई विवरण नहीं दिया। यूक्रेनी सेना ने रूस को रोकने के लिए खेरसॉन स्थित निप्रो नदी पर बने एक महत्वपूर्ण पुल को उड़ा दिया था। हालांकि रुसी सेना का कहना है कि वे पोंटून पुलों और नावों की मदद से नदी को पार कर लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.