रूस यूक्रेन पीस प्लान: ट्रंप के शांति प्लान पर चर्चा के बीच पुतिन ने जेलेंस्की को दी सीधी धमकी, क्या होगा अगला कदम!

Updated on 28-11-2025 03:10 PM
मॉस्को: रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर बातचीत एक शुरुआत है। यह भविष्य के मजबूत शांति समझौतों का आधार बन सकता है। पुतिन ने कहा कि हमें इस पर गंभीरता से बात करने की जरूरत है। वार्ता को अहमियत देने के साथ ही पुतिन ने यूक्रेन को सेना वापस बुलाने के लिए भी धमकाया है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेनी फौज अपने कब्जे वाले इलाकों से हट जाती है तो चीजें बेहतर की ओर जाएंगी। यूक्रेन में जंग तभी खत्म होगी, जब यूक्रेनी सैनिक उन इलाकों से हट जाएंगे जिन पर रूसी फौज का कब्जा है। अगर वे नहीं हटते हैं तो फिर हमारी सेना ये काम करेगी।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने का अमेरिकी प्लान आने वाले एग्रीमेंट का बेस बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की अगुवाई अमेरिकी डेलीगेशन मॉस्को आ रहा है। उन्होंने इसके अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि क्रेमलिन 'सीरियस डिस्कशन' के लिए तैयार है। हालांकि पुतिन ने साफ किया कि फाइनल समझौते पर बात करना अभी जल्दीबाजी होगी।

रूस का यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा

रूस का इंटरनेशनल लॉ के तहत सॉवरेन यूक्रेन के हिस्से के तौर पर पहचाने जाने वाले 20 फीसदी इलाके पर कब्जा किए हुए है। इसमें तकरीबन पूरा लुहान्स्क इलाका, डोनेट्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया इलाकों के कुछ हिस्से शामिल हैं। मॉस्को यूक्रेन से इन चारों इलाकों को पूरी तरह से सरेंडर करने की मांग कर रहा है।रूस ने हाल के हफ्तो में पूर्वी यूक्रेन की फ्रंटलाइन पर कुछ बढ़त हासिल की है। इसमें सबसे अहम पोक्रोवस्क शहर के आसपास के इलाके हैं। यूक्रेन के कुछ इलाकों के रूस को सौंपने के लिए राजी होने की संभावना बेहद कम है। इसमें कई भारी सुरक्षा वाले इलाके शामिल हैं, जिन्हें यूक्रेनी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।


अमेरिका का प्रस्ताव

अमेरिका ने करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों ने जिनेवा में बात की है। दूसरी ओर अमेरिका के पीस प्लान पर रूस में भी चर्चा है। प्लान पर चर्चा के लिए ट्रंप के दूत विटकॉफ मॉस्को जाएंगे। आने वाले दिनों में इस पर बातचीत बढ़ने की उम्मीद है। वार्ता फेल होने पर रूस के हमले तेज होने का अंदेशा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.