यूक्रेन जंग को खत्म करना चाहता है रूस:पुतिन ने कहा- दुश्मन को समझना होगा कोई भी युद्ध हो खत्म तो होता ही है

Updated on 23-12-2022 06:09 PM

यूक्रेन के साथ जंग का एक साल पूरा होने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वो जल्द युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे के बाद पुतिन ने मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को खत्म करना हमारा मुख्य मकसद है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

पुतिन ने कहा कि चाहे किसी तरह से हो लेकिन, सभी संघर्ष खत्म होते हैं। हमारा दुश्मन जितना जल्दी इस बात को समझ पाएगा उतना बेहतर होगा। पुतिन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यूक्रेन के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन को युद्ध कहा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वो रूस को कमजोर करने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहा है।

पैट्रियट मिसाइल सिस्टम पर भी बोले पुतिन
अमेरिका ने हाल ही में एक ऐलान किया है कि वो यूक्रेन को 15 हजार करोड़ रुपए की मदद देगा। इसमें अमेरिका की तरफ से पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी यूक्रेन को दिया जाएगा। इस पर भी पुतिन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे युद्ध पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। रूस इससे निपटने का कोई न कोई रास्ता जरूर ढूंढ निकालेगा। जो भी यूक्रेन को इस तरह की मदद पहुंचा रहे हैं वो इस संघर्ष को और बढ़ा रहे हैं।

अमेरिका ने किया पलटवार
व्हाइट हाइस के प्रवक्ता जोन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने कोई ऐसा संकेत नहीं दिया जिससे लगे की वो किसी तरह के समझौते के लिए तैयार हैं। किर्बी ने कहा, पुतिन जो यूक्रेन में कर रहे हैं वो उनके जंग खत्म करने के दावों के ठीक उलट हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके लिए रूस को सीरियस दिखना होगा।

अमेरिका के दौरे पर जेलेंस्की को मिला 'हीरो वेल्कम'
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का किसी हीरो की तरह स्वागत किया गया। बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा।

पुतिन के लिए कोई मैसेज नहीं- जेलेंस्की​​​​​​​
कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उनके पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजने के लिए कोई संदेश नहीं है। जेलेंस्क बोले, "हमारा जीवन नष्ट करने के बाद मैं उन्हें किस तरह का संदेश भेज सकता हूं? वह हमें बर्बाद कर रहे हैं। रूस को लोगों, यूरोप और आजाद दुनिया के खिलाफ जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.